Thursday, March 5

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया दो बार 250+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 253 रन बनाते ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दो बार 250 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

इससे पहले भारत ने सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 253 रन बनाकर भारतीय टीम ने एक ही टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में दो बार 250+ टोटल बनाने का अनोखा कारनामा कर दिखाया।

इसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने बनाए थे 256 रन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टीम को पॉवरप्ले में ही तेज शुरुआत दिलाई।

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 13 गेंदों पर 33 रनों की तेज पारी खेली।

डेथ ओवरों में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 23 गेंदों पर 50* रन बनाए और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने सिर्फ 16 गेंदों पर 44 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर 256 तक पहुंचा दिया।

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन टीम को 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया 253 रन का स्कोर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेली।

ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंत में हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रन बनाकर स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक बने 250+ टोटल

  1. 260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग (2007)
  2. 256/4 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई (2026)
  3. 254/6 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई (2026)
  4. 253/7 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई (2026)*

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version