टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन दिग्गज आदिल राशिद ने इतिहास रच दिया है। वो इस टूर्नामेंट के ज्वाइंट दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज आदिल राशिद ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया के खिलाफ मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल कर ली हैं। भारतीय कप्तान का विकेट लेते हुए उन्होंने अपना नाम इस मल्टीनेशन इवेंट के इतिहास में लिखवा लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ज्वाइंट सेकंड हाईएस्ट विकेट टेकर बने राशिद
आदिल राशिद ने टी20 वर्ल्ड कप में ज्वाइंट सेकंड हाईएस्ट विकेट टेकर बन गए हैं। अब उनके नाम इस टूर्नामेंट में 44 विकेट हो गए है। इंग्लिश लेग स्पिनर ने सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट लेते ही यह उपलब्धि हासिल की। सूर्या उनकी गेंद पर स्टंप हुए थे।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं शाकिब अल हसन
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के नाम पर हैं। उन्होंने 9 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जिसमें उनके नाम 50 विकेट दर्ज हैं।
वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एडम जेम्पा हैं। उन्होंने 4 टूर्नामेंट खेले हैं जिसमें ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने 44 विकेट लिए है। इस लिस्ट में वो उन चुनिंदा खिलाड़ी में से हैं जो आगे अपने विकेट के आंकड़ों को बढ़ा सकते हैं।
राशिद और हसरंगा हैं नंबर 4 और 5 पर
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान आते हैं। उनके नाम 43 विकेट हैं जबकि श्रीलंका के वाणिंदु हसरंगा ने इस टूर्नामेंट में 40 विकेट ली हैं।
टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट
50 – शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
44 – एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)
44 – आदिल राशिद (इंग्लैंड)*
43 – राशिद खान (अफगानिस्तान)
40 – वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







