टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के अर्धशतक के चलते 253 रन बनाए।
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला ठीक भी था क्योंकि वानखेड़े में ड्यू भी आती है और सेकंड इनिंग्स में इस पिच पर बल्लेबाजी करना और भी आसान हो जाता हैं।
फिर से सस्ते में आउट हुए अभिषेक
टीम इंडिया की शुरुआत इस मुकाबले में भी अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप हो गए और 7 गेंदों में मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए। वो एक बार फिर से ऑफ स्पिनर का शिकार बने। इस बार विल जैक्स की गेंद पर मिडविकेट में कैच आउट हुए।
संजू का कैच छोड़ना बना मैच का टर्निंग प्वाइंट
अभिषेक भले ही सस्ते में आउट हो गए हो लेकिन संजू सैमसन ने अपनी पारी वहीं से शुरू की जहां पर खत्म की थी। उन्होंने आर्चर को पहले ओवर में ही 12 रन जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।
हालांकि मैच का टर्निंग प्वाइंट इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक का मिड ऑन पर संजू का कैच छोड़ना रहा। उस जीवनदान के बाद भारतीय कीपर बल्लेबाज ने और भी ज्यादा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।
ईशान और संजू ने किया काउंटरअटैक
ईशान किशन ने भी उनका बखूभी साथ निभाया और वो भी खराब गेंदों पर लगातार हिट लगाकर रन रेट बढ़ा रहे थे। स्पिन गेंदबाजों को अटैक करने का जिम्मा उन्होंने संभाला और उसका बखूबी फायदा भी उठाया।
ईशान ने 19 गेंदों में 38 रन बनाए। किशन के आउट होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने स्पिनर्स पर अटैक करने के लिए शिवम दुबे को प्रमोट किया। यह फैसला बिल्कुल सही भी साबित हुआ क्योंकि उन्होंने आते ही उनके सबसे सफल स्पिनर आदिल राशिद पर हमला बोल दिया।
शतक जड़ने से चूके संजू
शिवम और संजू ने जोखिम उठाया उर उसका उन्हें फायदा भी मिला और बड़ी तेजी से रन बनाने में सफल हुए। हालांकि सैमसन अपना शतक नहीं पूरा कर पाए। वो 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 89 रन बनाकर आउट हुए।
संजू के आउट होने के बाद हार्दिक और शिवम का मिक्सअप हो गया और वो रन आउट हो गए। दुबे ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 43 रन बनाए।
हार्दिक और तिलकर ने दिया जबरदस्त फिनिश
शिवम दुबे के आउट होने के बाद टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की जिम्मेदारी तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने ली। तिलक ने आर्चर के आखिरी और पारी के 19वें ओवर में लगातार 3 छक्के जड़कर स्कोर को और आगे ले गए।
हालांकि चौथी गेंद में इंग्लिश गेंदबाज ने उनका विकेट तो लिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हार्दिक ने 20वें ओवर में गेंदबाजों करने आए विल जैक्स को जड़े लेकिन डबल चुराने के चक्कर में वो रन आउट हो गए। पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 253 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







