IPL 2024: इस बार इस आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव अपनी रफ़्तार से काफी धमाल मचा रहे है। वो केवल अपनी तेज रफ़्तार से ही नहीं बल्कि सटीक लाइन और लेंथ से भी चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित कर रहे है। मयंक यादव को लगातार 2 मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करने और बढ़िया प्रदशन करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था। मयंक यादव इस वक़्त चोटिल हो कर टीम से बाहर है। चोट लगने से पहले मयंक यादव ने तीन मैचों में 6 विकेट अपने नाम किये है।

उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में प्रवेश के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मयंक यादव को एक शानदार गेंदबाज विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम के सभी चयनकर्ता मयंक यादव की हर स्तिथि पर लगातार नजर बनाये हुए है।

भारतीय चयनकर्ता मयंक यादव की गेंदबाजी से तब प्रभावित हुए थे जब उन्होंने आईपीएल 2024 में सीजन की सबसे तेज गेंद फैंक कर तहलका मचा दिया था। मयंक यादव ने 156.7 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से गेंद फेंक कर तहलका मचा दिया था। भारत के चयनकर्ता इस युवा तेज गेंदबाज पर कोई निर्णय लेने से पहले इस युवा गेंदबाज की फिटनेस पर नजर बनाये हुए है।

वहीँ अब लखनऊ सुपर जायंट्स के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट पर अपडेट दिया है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान मयंक यादव की गेंदबाजी का बेसब्री से इन्तजार था। लेकिन मयंक यादव गुजरात के खिलाफ केवल 1 ही ओवर डाल सके थे। इस दौरान मयंक की स्पीड भी काफी कम थी। मयंक यादव के 1 ओवर में 3 चौके भी लगे थे। इस ओवर को डालने के बाद मयंक यादव इंजरी के चलते मैदान से बाहर चले गए थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स के सीईओ ने अपने बयान में बताया और कहा कि मयंक यादव को पेट के निचे वाले हिस्से में काफी दर्द महसूस हो रहा है। अब हम अगले 1 सप्ताह तक मयंक की चोट पर नजर बनाये हुए है। हमको उम्मीद है की मयंक यादव जल्द ही हमें मैदान पर वापसी करते हुए दिखेंगे।

मयंक ने केवल अपने 3 मैचों में ही लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया है। बैंगलुरु के खिलाफ मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 14 रन दिए थे और बेंगलुरु के 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। इस किफायती स्पेल को डालने के बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स के इस तेज गेंदबाज ने केवल 21 साल की उम्र में ही एक अलग इतिहास रच दिया है। वह आज तक के आईपीएल इतिहास में अपने पहले दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पाने वाले पहले गेंदबाज बन गए है। मयंक यादव ने बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली।

जोकि इस आईपीएल संस्करण की सबसे तेज गेंद थी। यह पुरे आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज गेंद थी। मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाये अपने ही तेज गेंद डालने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मयंक यादव ने पंजाब के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी थी। पंजाब के खिलाफ मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 3 विकेट हांसिल किये थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसेcricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो  YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version