Thursday, February 19

IPL 2024: इस बार इस आईपीएल 2024 के सीजन में क्रिकेट के अलावा अगर किसी बात की चर्चा है तो वह है मुंबई इंडियंस की प्रेंचाईजी दवारा अपने कप्तान को बदलना है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स से ट्रैड करके हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था। फिर मुंबई ने अपने पुराने कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांडया को अपना नया कप्तान घोषित कर दिया था।

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले ने पहले तो रोहित शर्मा को नाराज कर दिया , और साथ ही साथ अपने क्रिकेट प्रेमियों को भी काफी नाराज कर दिया। इस फैसले से रोहित शर्मा के फैंस भी इस फ्रेंचाइजी से काफी नाराज हो गए। तभी तो इस सीजन के पहले तीन मुकाबलों में स्टेडियम के अंदर फैन्स की नाराजगी देखने को मिली थी।

तभी तो नाराज फैन्स ने जमकर नए कप्तान हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल किया था। और मैच के दौरान जमकर हार्दिक के खिलाफ हूटिंग की थी। इसी हूटिंग के चलते हुए ही तो मुंबई की टीम अच्छा प्रदशन नहीं कर पाई थी और अपने पहले 3 मुकाबलों को भी गवा बैठी थी। तभी तो सब यही कयास लगा रहे है की अगले सीजन में रोहित शर्मा किसी और टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

आईपीएल 2025 से पहले दिसंबर में मेगा ऑक्शन होना है। तभी तो अधिकतर खिलाडी रिलीज हो कर इस नीलामी में हिस्सा लेते है। तभी तो रोहित शर्मा के लिए मुंबई के पूर्व खिलाडी अंबाती रायडू ने बताया है कि हमें लगता है कि यह मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की लास्ट पारी है। इस के बाद शायद ही रोहित शर्मा इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखाई दें।

इस सीजन के बाद रोहित शर्मा जहाँ जाना चाहे वो वहां पर जा सकते है। वह वहां को जायेंगे। उनको कोई भी नहीं रोक सकता है। मुझे लगता है की जो भी टीम आगामी सीजन में रोहित शर्मा को अपनी टीम के लिए चुनेगी वो रोहित शर्मा को अपनी टीम का कप्तान तो जरूर ही बनाएगी। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा जिस भी टीम में जायेंगे तो उस टीम में रोहित शर्मा को मुंबई से बेहतर सम्मान और व्यवहार जरूर ही मिलेगा। क्यूंकि रोहित शर्मा इस सम्मान और व्यवहार के हकदार भी है।

जब से इस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया है तबसे ही इस फ्रेंचाइजी को भरी भीड़ का और हूटिंग का , और आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ रहा है। यहाँ तक कि मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर भी फैंस की हूटिंग का शिकार होना पड़ रहा है।

अब खबर यह भी आ रही है कि आगामी मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जाइंट्स इस पूर्व मुंबई इंडियंस के कप्तान और वर्तमान में तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम में साइन कर सकती है। साइन करने बाद यह फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। लखनऊ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा को आगमी मेगा नीलामी में रोहित शर्मा को लेने के लिए रूचि दिखते हुए कहा है।

जब इस बात को लेकर लखनऊ के कोच जस्टिन लेंगर से पूछ गया की क्या आगामी नीलामी आपकी फ्रेंचाइजी क्या रोहित शर्मा को अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहते है तूंहोने बताया कि इस सब को लेकर आपको क्या लगता है। तब एक फेन्स ने लेंगर से कहा कि क्या आपको लगता है कि आप रोहित शर्मा को अपनी टीम में ले सकते है। तभी लेंगर ने कहा कि हाँ हाँ हाँ. हाँ इस बार हम रोहित शर्मा को मुंबई से वापस लेने जा रहे है।

यह भी पढ़ें :- क्या इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को मिलेगा टी20 वर्ल्ड कप टीम में मौका

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version