Sunday, July 6

IPL 2024: आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इस सीजन का 25वां मुकाबला खेला जाना है। ये मैच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा। मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत पहली और जरूरी प्राथमिकता होने वाला है। एक तरफ जहां मुंबई इस सीजन के चार मैचों में से केवल एक ही मैच को अपने नाम करने में कामयाब हो पाई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम ने अब तक आईपीएल 2024 में कुल 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से उसे केवल एक ही मैच में जीत मिल पाई है। यदि बात करें अंक तालिका की तो इस वक्त मुंबई इंडियंस की टीम 8वें स्थान पर और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9वें स्थान पर है। ऐसे में ये मैच काफी रोमांच होने वाला है। इसके अलावा आज के मैच में दो भारतीय पोस्टर बॉय आपस में भिड़ंते हुए नजर आ वाले हैं।

रोहित और विराट हैं आईपीएल की शान

दरअसल, हम विराट कोहली (Virat Kohli) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बात कर रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल के साथ-साथ भारतीय और विश्व क्रिकेट में अपना रुतबा कायम रखे हुए हैं। हांलाकि मुंबई और बेंगलुरु की टीम में कप्तानी इन दोनों खिलाड़ियों के हाथ में नहीं है। लेकिन बावजूद इसके कप्तान से ज्यादा अपनी-अपनी टीमों में ये दोनों खिलाड़ी ज्यादा महत्व रखते हैं।

रोहित टीम को दे रहे हैं दमदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस का इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला था। इस मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी थी। इस मुकाबले में रोहित के बल्ले से 27 गेंदों पर 49 रन की पारी निकली थी। जिसके बाद टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया में फैंस विराट और रोहित का स्ट्राइक रेट में बहस करने लग गए। लेकिन आज जब ये दोनों दिग्गज मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ दिखेंगे तो लाजमी है कि स्ट्राइक रेट पर सबसे ज्यादा चर्चा होगी। इस वक्त टूर्नामेंट में विराट कोहली 316 रन के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट भी 146.29 का है। दूसरी तरफ रोहित शर्मा के स्ट्राइक रेट 171.01 का है, जो कि विराट से ज्यादा है।

इस मामले में विराट रोहित से आगे 

दूसरी तरफ भले ही लोग विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल खेड़े कर रहे हो, लेकिन रन बनाने के मामले में वो रोहित शर्मा के बहुत आगे हैं। बीते मंगलवार तक 100 से ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली सबसे ज्यादा 29 चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। जबकि सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज निकोसल पूरन के पास है। उन्होंने इस सीजन में अबतक कुल 15 सिक्स लगाए हैं। पूरन के बाद राजस्थान रॉयल के बल्लेबाज रियान पराग और विराट कोहली ने बराबर 12-12 छक्के लगाए हैं। यदि बात करें हिटमैन रोहित शर्मा की तो उन्होंने इस सीजन में अब तक सिर्फ सात छक्के और 14 चौके लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: संजू और रियान की पारी नहीं दिला पाई जीत, राजस्थान को इस सीजन में मिली पहली हार

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

1 Comment

  1. Pingback: Hardik and Krunal suffered loss worth crores, now filed a report

Leave A Reply

Exit mobile version