Friday, February 13

IPL 2025 : साल 2025 में आईपीएल में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आ सकते है। क्यूंकि साल 2024 में जब रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी है तो अब भी वही टीम की कमान सँभालते हुए नजर आएंगे। वहीं अब यह भी कयास लगाए जा रहे है कि रोहित शर्मा साल 2025 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते है।

rohit sharma
image source : X

IPL 2025 एक रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ पूरी तरह से छोड़ देंगे। अगर ऐसा होता है तो यकीनन कुछ टीमें ऐसी भी है जो उनको अपनी टीम के साथ जोड़कर उनको अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। तो चलिए जानते है उन तीन टीमों के बारे में जो रोहित शर्मा को अपनी टीम के साथ जोड़कर अपनी टीम का कप्तान बना सकती है !

IPL 2025 कोलकाता नाइट राइडर्स :-

IPL 2025 इस साल आईपीएल 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही जीता है। इस बार टीम की कप्तानी भले ही श्रेयस अय्यर ने की हो, लेकिन इस टीम की जीत का सारा श्रेय मेंटॉर गौतम गंभीर को ही मिला है। हम यहां पर कह सकते है कि गौतम गंभीर के अंडर में अय्यर केवल एक मैदानी कप्तान के रूप में ही खेले थे। इस साल यदि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते है तो कोलकाता उनको हर हाल में अपनी टीम के साथ जोड़कर अपनी टीम की कमान सौंपना चाहेगी। क्यूंकि कोलकाता के मेंटॉर गंभीर और रोहित शर्मा के रिश्ते काफी अच्छे माने जाते है।

IPL 2025 दिल्ली कैपिटल्स :-

IPL 2025 साल 2020 में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन उनकी कप्तानी में भी दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में कोई खास फर्क नहीं आया और टीम अपनी खिताबी जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। तभी तो अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते है तो दिल्ली की टीम उनको अपनी टीम के साथ जोड़कर उनको अपनी टीम की कमान सौंपना चाहेगी।

IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स :-

IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ अक्सर यह देखने को मिलता है कि वह सीनियर खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ने में सबसे आगे रहती है। वहीं अगर इस बार रोहित शर्मा अपनी टीम मुंबई से अलग होते है तो चेन्नई की टीम उनको अपनी टीम के साथ जोड़ने की जरूर ही सोचेगी। क्यूंकि पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।

rohit sharma
image source : X

अगर इस बार रोहित शर्मा चेन्नई की टीम में आते है तो फिर गायकवाड़ बतौर खिलाड़ी रोहित शर्मा से भी काफी कुछ सीख सकते है। ऋतुराज गायकवाड़ इस समय केवल 27 वर्ष के है। तभी तो धोनी के बाद रोहित शर्मा के अंडर खेलकर गायकवाड़ एक बेहतर कप्तान बनकर सामने आ सकते है।

ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के बल्लेबाज ने रचा टी 20 क्रिकेट में इतिहास, लगाया टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version