IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा एमएस धोनी को रिटेन किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि धोनी को अगले सीजन में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए यहां-वहां एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है।
43 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी जो अपने खेल करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद से वह केवल आईपीएल में ही नज़र आए हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल का खिताब दिलाया है।

IPL 2025: द आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में पोंटिंग ने कहा:
दो सीजन पहले शायद उनका सबसे खराब सीजन रहा था, लेकिन फिर पिछले साल उन्होंने शानदार वापसी की और पुराने एमएस धोनी की तरह कुछ मैचों में वास्तव में बेहतर प्रभाव डाला।
उन्होंने कहा मुझे लगता है कि अब भी ऐसा ही होगा… हो सकता है कि वे उन्हें पूरे सीजन में मौका न दें। वे उसे एक मैच के लिए बाहर रखने और उसे यहां-वहां आराम देने के बारे में सोच सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा रहे हैं।
IPL 2025: रिकी पोंटिंग ने की धोनी की सराहना
पोंटिंग ने महेंद्र सिंह धोनी के लंबे क्रिकेट करियर के लिए प्रशंसा व्यक्त की और टीम के कप्तान न होने के बावजूद उनकी मेंटरशिप क्वालिटी की भी सराहना की। पोंटिंग ने कहा वह जिस भी टीम में होते हैं टीम के सभी खिलाड़ियों का मनोबल हमेशा बढ़ा रहता है फिर चाहे वह कप्तान हों या न हों, वह हमेशा उस समूह के लिए मेंटर और लीडर रहेंगे और वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी हैं।
IPL 2025: धोनी ने समय के साथ खुद को किया और भी बेहतर- पोंटिंग

पोंटिंग ने कहा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वही होता है जो लंबे समय तक इस तरह के उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम होते हैं। पोंटिंग ने इस बात पर भी जोर दिया कि धोनी ने स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की अपनी अनूठी क्षमता के साथ खेल में प्रभावशाली बने रहने के लिए बीते कुछ वर्षों में कैसे विकास किया है।
पोंटिंग ने आगे कहा कि, वह अब पारी की आखिरी 20 गेंदों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और इतने कम समय में भी वह मैदान पर अपने आक्रामक शॉट्स से लोगों और क्रिकेट प्रसंसको को काफी प्रभावित किया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








