आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइज़ी ने अपनी रिटेन और रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको रिलीज़ करना काफी हैरानी भरा रहा है। आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबूधाबी में होना है। जिन खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया गया है, उनसे ऐसी प्लेइंग इलेवन बनाई जा सकती है, जो किसी भी टीम को हरा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इस प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है।
डिकॉक और मयंक कर सकते हैं ओपन

क्विंटन डिकॉक को कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन रिलीज़ कर दिया है। उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास के बाद वापसी की है और अच्छा फॉर्म भी दिखाया है। वो इस टीम में ओपन कर सकते हैं। उनका साथ चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रिलीज़ किए गए राहुल त्रिपाठी दे सकते हैं। राहुल को पिछले सीजन टॉप ऑर्डर में मौका दिया गया था, लेकिन वो कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे।
नंबर 3 पर वेंकटेश अय्यर हो सकते हैं। उन्हें कोलकाता ने पिछले सीजन लगभग 24 करोड़ में खरीदा था और इस सीजन भी वो कई फ्रैंचाइज़ी के रडार में रहने वाले हैं। वहीं नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को जगह दी जा सकती है। वो हर बार की तरह पिछले सीजन भी फ्लॉप रहे थे, जिसके चलते पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज़ कर दिया है। उसके बावजूद इस सीजन वो काफी चर्चा में रहेंगे और कई फ्रैंचाइज़ी के टारगेट पर होंगे।
हुड्डा और रसेल संभाल सकते हैं मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी
दीपक हुड्डा इस टीम में नंबर 5 पर खेलेंगे। उन्हें पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। हालाँकि उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, लेकिन इस सीजन से पहले घरेलू क्रिकेट में वो रन बनाकर फॉर्म में वापसी करते हुए दिख रहे हैं। वहीं नंबर 6 पर दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल होंगे। रसेल भले ही ऑक्शन में उतरे हों, लेकिन वो भी कई फ्रैंचाइज़ी के रडार में हैं। वह इस सीजन भी काफी महंगे बिक सकते हैं।
डेविड मिलर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारी–भरकम रकम देकर ऑक्शन में खरीदा था। लेकिन उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा था जिसके लिए वह जाने जाते हैं, इसलिए उन्हें एलएसजी ने रिलीज़ कर दिया था। हालाँकि वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और फिनिशर आईपीएल में बहुत कम हैं, इसलिए कई टीमें उन्हें भी टीम में रखना चाहेंगी। वह इस टीम में भी फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
रवि बिश्नोई और पथिराना गेंदबाज़ी से कर सकते हैं धमाल
लखनऊ ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी रिलीज़ कर दिया है। वह भी ऑक्शन में अच्छे–खासे प्राइस में जा सकते हैं क्योंकि कई टीमों को स्पिन गेंदबाज़ों की ज़रूरत है और उनके जैसा ऑप्शन ऑक्शन में उपलब्ध भी नहीं होगा। वह इस टीम में नंबर 8 पर खेल सकते हैं। वहीं नंबर 9 पर लखनऊ के आकाशदीप खेल सकते हैं। वह भी नई गेंद से अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।
नंबर 10 पर कुलदीप सेन खेल सकते हैं। कुलदीप को राजस्थान ने रिलीज़ कर दिया है। वह भी हिट–द–डेक बॉलर हैं और इस टीम में अच्छे से फिट बैठ सकते हैं। इस ऑक्शन की सबसे सरप्राइजिंग रिलीज़ चेन्नई के स्टार बॉय माथिसा पथिराना रहे हैं। उन्हें चेन्नई ने फ्यूचर स्टार के रूप में ग्रूम किया था, लेकिन पर्स बढ़ाने के चक्कर में उन्हें रिलीज़ किया गया है। उन्हें भी सभी फ्रैंचाइज़ी टीम में लेना चाहेंगी और वह इस टीम में नंबर 11 पर खेल सकते हैं।

