रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आईपीएल (IPL) 2024 में 53वां मैच खेला गया। ये मुकाबला हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने चेन्नई के सामने कुल 168 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन पंजाब की टीम इस लक्ष्य को पार नहीं कर पाई। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इसके अलावा जडेजा ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब के 3 बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया।
पंजाब के बल्लेबाजों की खराब बल्लेबाजी
चेन्नई के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पिछा करने उतरी पंजाब की टीम ने एक साधारण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंजाब की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। पहले जॉनी बेयरस्टो 7 रन पर और फिर राइली रूसो 0 रन पर आउट हो गए। हांलाकि इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह ने टीम की पारी को संभाला जरूर, लेकिन 62 के स्कोर पर शशांक 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तो मानों विकेट का पतझड़ सा लग गया और 100 रन के अंदर पंजाब ने 7 विकेट खो कर मैच गंवा दिया।
The Yellow flag flying high in Dharamsala 💛🏔️@ChennaiIPL with a comfortable 2️⃣8️⃣-run victory over #PBKS 👏
Follow the Match ▶️ https://t.co/WxW3UyUZq6#TATAIPL | #PBKSvCSK pic.twitter.com/yikGozZ6Jy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2024
जीत के हीरो रहे जडेजा
पंजाब के खिलाफ इस शानदार जीत में चेन्नई के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जडेजा ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 167 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रविंद्र जडेजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में जडेजा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 20 रन दिए।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को आईसीसी की नई रैंकिंग लिस्ट में हुआ भारी नुकसान







