IPL AUCTION 2026:आईपीएल 2025 के खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। इस बार 10 टीमें कुल 77 स्थानों के लिए खिलाड़ी खरीदेंगी। सभी टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पैसे केकेआर के पास हैं और सबसे कम पैसे मुंबई इंडियंस के पास। अब जानते हैं उन 10 विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों के बारे में, जिन्हें इस नीलामी में सबसे अधिक पैसा मिल सकता है।

10. क्विंटन डी कॉक

ऑक्शन से पहले भारत के खिलाफ क्विंटन डिकॉक की 90 रनों की शानदार पारी उनकी कीमत बढ़ा सकती है। उन्होंने दूसरे टी20 मैच में तेज़ी से 90 रन बनाए और उससे पहले वनडे में भी शतक लगाया था। पिछले आईपीएल सीज़न में वे केकेआर का हिस्सा थे, जहाँ उन्होंने 8 मैचों में 152 रन बनाए थे, जिसमें 97 रनों की एक बड़ी पारी शामिल थी। कुल मिलाकर डिकॉक ने आईपीएल में 115 मैच खेले हैं और 3309 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 134.02 रहा है।

9. कार्तिक शर्मा

राजस्थान की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कार्तिक शर्मा केवल 19 साल के हैं। उन्होंने अब तक टी20 में 11 पारियां खेली हैं और 163 की शानदार औसत से 334 रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट भी 118 रहा है।

8. रुचित अहिर

सौराष्ट्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रुचित अहिर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने टी20 में अब तक 12 मैच खेले हैं और 169 की तेज़ स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इन मैचों में उनके दो अर्धशतक भी शामिल हैं। रुचित चौकों से ज्यादा लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं।

7. टिम सेफर्ट

न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है, लेकिन कई टीमें उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं। उन्होंने 2021 में केकेआर और 2022 में दिल्ली की ओर से कुछ मैच खेले थे। हाल के टी20 रिकॉर्ड के आधार पर वे इस बार महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। टिम ने अब तक 77 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 142.52 की स्ट्राइक रेट से 1850 रन बनाए हैं। उनके नाम 12 अर्धशतक हैं और टी20 में उनका सबसे बड़ा स्कोर 97 है।

6. वंश बेदी

22 साल के वंश बेदी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में थे, लेकिन चोट के कारण पिछले सीजन नहीं खेल पाए। दिल्ली प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में उन्होंने 9 मैच खेले और 187 की तेज़ स्ट्राइक रेट से कुल 187 रन बनाए थे।

5. जेमी स्मिथ

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जेमी स्मिथ ने अपने छोटे इंटरनेशनल करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 194 रहा है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 97 मैच खेलकर 1,687 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 144 रहा है।

4. जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, लेकिन वे नीलामी में महंगे बिक सकते हैं। केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें उन पर बोली लगा सकती हैं। पिछले सीज़न में उन्होंने नॉकआउट मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए 2 मैच खेले और 85 रन बनाए। उनकी कीमत इस बार 10 करोड़ रुपये से भी ऊपर जा सकती है।

3. बेन डकेट

बेन डकेट एक आक्रामक बल्लेबाज़ हैं, इसलिए कई टीमें उन्हें खरीदने पर विचार कर सकती हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। हालांकि उन्होंने अभी तक आईपीएल में खेला नहीं है, लेकिन उन्होंने 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 527 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

2. शे होप

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ शाई होप का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। हाल के समय में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं, जो उन्हें ऑक्शन में महंगा बना सकती हैं। 2024 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 मैच खेले और 150 की स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए।

1. तुषार रहेजा

बाएं हाथ के सलागरी बल्लेबाज और विकेटकीपर तुषार रहेजा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक 9 मैच में 165.18 के स्ट्राइक रेट से 223 रन जड़े हैं। वह इस साल तमिलनाडु प्रीमियर लीग के टॉप स्कोरर थे।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version