इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें। वह अपने ऑलराउंड खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।
उन्होंने 2024 में इंग्लिश टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तभी से वे तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं और सभी फॉर्मेट में तो उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। अपने प्रदर्शन से वो सभी को काफी प्रभावित कर रहे हैं।
आईपीएल में जैकब ने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए डेब्यू किया। अपने पहले सीजन में उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले लेकिन यहां पर समय बिताने का फायदा उन्हें कंडीशन जानने में मिला। तब से ही उनके टैलेंट की चर्चा हमेशा हो रही है।
IPL 2026 में जैकब बेथेल की टीम
जवाब IPL 2026 में Royal Challengers Bangalore टीम का हिस्सा हैं। 2025 में बैंगलोर ने उन्हें कम प्राइस में खरीदा था और अभी भी वो उसी टीम के लिए खेल रहे हैं।।
Jacob Bethell आईपीएल में किन-किन टीमों के लिए खेले हैं?
Jacob Bethell ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ 1 ही टीम का प्रतिनिधित्व किया है। 2025 में उन्हें आरसीबी ने खरीदा था और उसके बाद इस सीजन भी वहीं से खेलते हुए नजर आएंगे।
Jacob Bethell की आईपीएल प्राइस?
Jacob Bethell का आईपीएल प्राइस 2.60 करोड़ हैं।
Jacob Bethell के आईपीएल आंकड़े
Jacob Bethell ने आईपीएल में अब तक 2 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 33.50 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 55 रन हैं। वहीं अब तक उन्हें आईपीएल में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला हैं। हालांकि वह जिस फॉर्म में हैं इस बार लगातार आरसीबी की प्लेइंग 11 का हिस्सा रह सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







