Thursday, June 18

क्रिकेट में एक कहावत है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं और गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल भी इससे अछूता नहीं रहा है। जिस भी टीम की गेंदबाजी अच्छी रही है, उसने हमेशा बाजी मारी है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 के उन 5 गेंदबाजों के बारे में, जिनकी चर्चा भले ही अभी कम हो रही हो, लेकिन आगे चलकर वह चमकने वाले हैं।

IPL 2026 में चमक सकते हैं ये 3 गेंदबाज

1. खलील अहमद (Khaleel Ahmed)

आईपीएल 2026 में चेन्नई की टीम से खेलने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद का पिछले सीजन कुछ खास नहीं गया था। उन्होंने कुछ मुकाबलों में तो शुरुआती मैचों में विकेट निकाले थे, लेकिन सीजन खत्म होते-होते उनका असर खत्म हो गया था।

हालांकि इस बार उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छी वापसी की है और शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। लेफ्ट आर्म का एंगल भी उनके लिए काफी मददगार होने वाला है। उनके पास अच्छी यॉर्कर है, जो कि डेथ ओवरों में काफी काम आने वाली है।

2. आवेश खान (Avesh Khan)

तेज गेंदबाज आवेश खान इससे पहले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन भी कर चुके हैं और पर्पल कैप की दौड़ में भी कई बार आ चुके हैं। लेकिन पिछले सीजन में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसका खामियाजा लखनऊ सुपर जायंट्स को भी देखने को मिला था।

आवेश काफी ज्यादा एक्सपीरियंस गेंदबाज हैं और वह अपनी स्किल्स को काफी अच्छे से जानते हैं। पिछली बार जो गलती उनसे हुई थी, वह इस बार नहीं दोहराएंगे और इस बार वह अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर सकते हैं।

3. मोहम्मद इज़हार (Mohammad Izhar)

बिहार के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद इज़हार को मुंबई इंडियंस ने स्काउट करके खरीदा था। उन्होंने ट्रायल्स में एमआई मैनेजमेंट को काफी ज्यादा प्रभावित किया था, जिसके चलते उन्हें ऑक्शन में खरीदा गया था।

मुंबई की टीम को पिछली बार चौथे गेंदबाज की कमी खल रही थी, जो उन्होंने इस साल पूरी कर ली है। इज़हार के रूप में उनके पास एक शानदार गेंदबाज मिल गया है, जो कि डेथ में अपनी यॉर्कर और वेरिएशन के दम पर अच्छा कर सकते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version