Thursday, June 11

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और अब प्लेऑफ के मैच शुरू होने वाले है। जिसके लिए सभी टीमें जोरों शोरों से तैयारी में जुटी हुई है। धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा।

इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। जिसकी वजह से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है। तो चलिए जानते हैं इस मैच के उन 3 बैटल के बारे में जो इस मैच को डिसाइड कर सकते हैं?

क्वालीफायर 1 में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जबरदस्त टक्कर

1. विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा (Virat Kohli vs Kagiso Rabada)

विराट कोहली और कगिसो रबाडा जब भी आमने सामने आते हैं तो हमेशा काफी दिलचस्प टक्कर देखने को मिलती है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ बैटल को काफी एंजॉय भी करते हैं। विराट और रबादा के बीच अब तक काफी यादगार मुकाबले हुए हैं और एक बार फिर से जो भी बाजी मारेगा उसकी टीम के जीतने के चांस बढ़ जाएंगे।

इस सीजन जब दोनों टीमें पहली बार आमने सामने आई थी तब विराट कोहली ने 81* रन की पारी खेलकर बेंगलुरु को जीत दिलाई थी। जबकि, अगले मैच में कगिसो रबाडा ने चौथे ओवर में कोहली को 28 रन पर आउट किया था और अपनी टीम को मैच जिताया था।

ऐसे में इस मैच में दोनों खिलाड़ियों की टक्कर काफी दिलचस्प रहने वाली है। बता दें, कि रबाडा टी20 की 16 पारियों में कोहली को 5 बार आउट कर चुके हैं। वहीं विराट का स्ट्राइक रेट 140.5 की रही है।

2. भुवनेश्वर कुमार बनाम शुभमन गिल (Bhuvneshwar Kumar vs Shubman Gill)

शुभमन गिल इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में हैं और अपनी टीम को फ्रंट से लीड करते हुए प्लेऑफ तक लेकर आए हैं। उनकी टीम की ताकत टॉप 3 की बल्लेबाजी है उसके बाद भी उन्होंने अच्छे स्ट्राइक रेट और काफी निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की है।

वहीं दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर शानदार लय में गेंदबाजी कर रह हैं और इस समय पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अपनी टीम को हर अहम मौके पर विकेट चटका कर दिए हैं।

क्वालीफायर 1 में भी गिल और भुवी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि दोनों अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ी है और वो अपने दम पर मैच का रुख तय कर सकते हैं। अहमदाबाद में हुए लीग स्टेज के मैच में भुवनेश्वर ने गिल को आउट किया था।

भुवी ने आईपीएल की 13 पारियों में गिल को 5 बार आउट किया है। इस दौरान गिल का स्ट्राइक रेट सिर्फ 106.66 का रहा है।

3. जोस बटलर बनाम क्रुणाल पांड्या (Jos Butler vs Krunal Pandya)

गुजरात टाइटंस की सफलता में जोस बटलर का भी योगदान काफी अहम हैं। उन्होंने भी काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। भले ही इस सीजन वो बहुत शानदार लय में नहीं है इसके बाद भी वो जीटी को मुकाबले जिताने में सफल हो रहे हैं।

क्रुणाल पांड्या एक बार फिर से आरसीबी के लिए सबसे सफल गेंदबाजों में से हैं। भले ही उनके नाम बहुत विकेट न हो लेकिन जो इंपैक्ट उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बनाया है उसकी वजह से दूसरे गेंदबाजों को विकेट मिले हैं। बटलर लेफ्ट आर्म स्पिनर के सामने संघर्ष करते हैं और आर्म बॉल पर वो कई बार आउट भी हुए हैं।

आईपीएल में बटलर और क्रुणाल पांड्या 5 मुकाबलों में आमने सामने आए है। इस दौरान जॉस ने 164 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं और वो एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version