IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन दोबारा से खेला जा रहा है। था। इस समय आईपीएल 2025 का यह सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन में अभी तक 3 टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मौजूदा सीजन 2025 में गुजरात टाइटंस टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल 600 से अधिक रन बना चुके हैं। जबकि कुछ और बल्लेबाज इस आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं इस बीच उन टीमों के बारे में भी जान लेते हैं जिनके 2 बल्लेबाजों ने किसी एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं।
1. विराट कोहली और क्रिस गेल :-
साल 2013 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की टीम की तरफ से खेलते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और क्रिस गेल ने तब काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने खेली 16 पारियों में 45.28 की बल्लेबाजी औसत और 138.73 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए थे।

उस सीजन में उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए थे। वहीं उस सीजन में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 99 रन का रहा था। इसके अलावा दूसरी तरफ उसी सीजन में गेल ने भी खेली अपनी 16 पारियों में 59.00 की बल्लेबाजी औसत और 156.29 की स्ट्राइक रेट से 708 रन बनाए थे। उस सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी आए थे।
2. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स :-
साल 2016 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की टीम को फाइनल तक पहुंचाने में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की काफी बड़ी भूमिका रही थी। इस सीजन में खेलते हुए कोहली ने अपनी 16 पारियों में 81.08 की बेहतरीन बल्लेबाजी औसत और 152.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 973 रन बनाए थे।

उस सीजन विराट के बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक भी आए थे। वहीं दूसरी तरफ डिविलियर्स ने भी उसी सीजन में 52.84 की बल्लेबाजी औसत और 168.79 की स्ट्राइक रेट से 687 रन बनाए थे। इस सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक भी आए थे।
3. फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ :-
साल 2021 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इसका खिताब जीता था। इस टीम को विजेता बनाने में तब उनके बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने काफी अहम योगदान दिया था।

इस सीजन में बल्लेबाज गायकवाड़ ने 45.35 की बल्लेबाजी औसत से 635 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा किया था। वहीं उस सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी आए थे। जबकि दूसरी तरफ डु प्लेसिस ने भी इसी सीजन में 45.21 की बल्लेबाजी औसत के साथ 633 रन बनाए थे। उन्होंने भी उस सीजन में 6 अर्धशतक भी लगाए थे।
4. फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली :-
साल 2023 के सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलत हुए डु प्लेसिस और कोहली का बल्ला खूब चला था। उस सीजन में डु प्लेसिस ने खेली 14 पारियों में 56.15 की बल्लेबाजी औसत और 153.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 730 रन बनाए थे।

वहीं तब उनके बल्ले से 8 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी खेली अपनी 14 पारियों में 53.25 की बल्लेबाजी औसत और 139.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 639 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी आए थे।
5. साई सुदर्शन और शुभमन गिल :-
साल 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम ने इस समय प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस टीम के लिए उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सुदर्शन और गिल ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

साईं सुदर्शन ने अभी तक कुल 12 पारियों में खेलते हुए 56.09 की बल्लेबाजी औसत और 156.99 की स्ट्राइक रेट से 617 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं दूसरी तरफ गिल ने भी इस मौजूदा सीजन में खेली 12 पारियों में 60.10 की बल्लेबाजी औसत और 155.69 की स्ट्राइक रेट से 601 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

