Wednesday, February 11

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को हुआ। इस ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर खूब पैसा खर्च किया गया। इसके साथ ही कुछ विदेशी खिलाड़ियों के लिए यह दिन बहुत खास रहा। ये खिलाड़ी पहली बार आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट पाने में सफल हुए। यह उनके करियर का एक बहुत बड़ा मौका है। अब हम उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें आईपीएल 2026 में पहली बार खेलने का मौका मिला।

ये विदेशी 5 विदेशी खिलाड़ी इस बार के IPL में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।

1. जैक एडवर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए चेन्नई की टीम के साथ कड़ी बोली लगी, लेकिन आखिर में हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

जैक एडवर्ड्स बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम की मदद कर सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद में उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा, जिससे उनके खेल में और सुधार हो सकता है।

2. कूपर कॉनॉली

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनॉली को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। 22 साल के कॉनॉली बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वह मिडिल ऑर्डर में टीम को संभाल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मैच खत्म करने की काबिलियत भी रखते हैं। इसके साथ ही वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, जो भारत की पिचों पर फायदेमंद हो सकती है।

कूपर कॉनॉली ने बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक कई रन बनाए हैं और विकेट भी लिए हैं। वह मेजर लीग क्रिकेट में भी खेल चुके हैं। अब आईपीएल में वह अच्छा प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाना चाहेंगे।

3. जैकब डफी

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। यह उनका पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट है। टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वह किफायती गेंदबाजी करते हैं और सही लाइन-लेंथ पर गेंद डालने के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि उन्हें ज्यादा फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन वह कुछ बड़े टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। आरसीबी की टीम में वह एक भरोसेमंद तेज गेंदबाज के रूप में टीम को मजबूती दे सकते हैं।

4. बेन ड्वार्शुइस

ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वार्शुइस ने घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग में कई सालों तक अच्छा प्रदर्शन किया है। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के साथ जुड़ना उनके करियर के लिए एक नया और अहम मौका माना जा रहा है।

इससे पहले वह 2018 में किंग्स XI पंजाब और 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। IPL 2026 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी। यह पहला मौका होगा जब वह IPL में खेलते हुए नजर आएंगे।

5. जॉर्डन कॉक्स

इंग्लैंड के 25 साल के जॉर्डन कॉक्स एक आक्रामक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 3 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 163 मैचों में करीब 141 की स्ट्राइक रेट से 3744 रन बनाए हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें इस बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2026 के मिनी ऑक्शन में एक शानदार सौदा किया। टीम ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉर्डन कॉक्स को सिर्फ 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version