5 Potential IPL 2025 Debutants Who Can Set The Stage On Fire: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी और कुल 78 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें प्लेऑफ भी शामिल हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी कई युवा और नए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच सकते हैं।
आइए जानते हैं उन पांच संभावित डेब्यूटेंट्स के बारे में, जो आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
IPL 2025 में डेब्यू करने वाले ये 5 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल
1. प्रियांश आर्य (पंजाब किंग्स)
दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में जबरदस्त फॉर्म दिखाई, जहां उन्होंने 67.56 की औसत और 198.69 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए। इसके अलावा, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में भी उन्होंने 325 रन बनाए, वह भी 40.63 की औसत और 176.63 के स्ट्राइक रेट के साथ।
अगर जोश इंगलिस या प्रभसिमरन सिंह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग का मौका मिल सकता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें आईपीएल 2025 का स्टार बना सकती है।
2. जैकब बेथेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को आरसीबी ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। जैकब बेथेल ने 2024 से अब तक टी20 क्रिकेट में 31.53 की औसत और 140.77 के स्ट्राइक रेट के साथ 1640 रन बनाए हैं।
आरसीबी के मिडिल ऑर्डर में बेथेल का रोल अहम रहेगा। खासकर, स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनकी धाकड़ बल्लेबाजी आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उनके साथ क्रुणाल पंड्या भी होंगे, जिससे आरसीबी को एक बेहतरीन बैटिंग बैलेंस मिलेगा।
3. रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस)
साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। रिकेल्टन, कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं।
साल 2025 में SA20 लीग में MI केप टाउन के लिए रिकेल्टन ने 48.00 की औसत और 178.72 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे। 2024 से अब तक उन्होंने टी20 में 52 की औसत और 169.1 के स्ट्राइक रेट से 1091 रन बनाए हैं। उनकी फॉर्म को देखते हुए वह मुंबई इंडियंस के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
4. जेवियर बार्टलेट (पंजाब किंग्स)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को पंजाब किंग्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा है। बार्टलेट बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
टी20 क्रिकेट में बार्टलेट ने 71 मैचों में 21.06 की औसत और 15.38 के स्ट्राइक रेट से 91 विकेट चटकाए हैं। बीबीएल 2024-25 में उन्होंने 12 विकेट लेकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब किंग्स के लिए डेथ ओवर्स में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
5. अनिकेत वर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
मध्य प्रदेश के युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने एमपी टी20 लीग 2024 में 273 रन बनाए थे, वह भी 54.60 की औसत और 195 के स्ट्राइक रेट के साथ। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन में सुर्खियों में ला दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अनिकेत को मिडिल ऑर्डर में फिनिशर के तौर पर टीम में शामिल किया है। अनिकेत ने अभ्यास मैचों में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे वह इस सीजन में एक बड़ा सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

