2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन निरशाजनक रहा है। टीम ने अपने 14 मैचों में से सिर्फ 6 मैच में जीत और 7 मैच में हार मिली है, साथ ही एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। नतीजतन इस साल टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। इस कारण से टीम प्लेऑफ तक सफ़र भी नहीं तय कर पायी है। ऐसे में में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि IPL 2027 ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इसी कड़ी में हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है।

इन 5 खिलाड़ियों को कोलकाता नाइट राइडर्स  से बाहर किया जा सकता है

1. अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 सीजन में टीम ने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया है। दिल्ली के खिलाफ  खेले गए लास्ट मैच रहाणे ने 63 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा।

इस सीजन में शुरुआती छह मैचों में टीम को लगातार मिली हार ने टीम को तोड़ कर रख दिया था। आईपीएल 2026 में खेले गए 14 मैचों में 135.08 की स्ट्राइक रेट और 25.77 की औसत से 335 रन बना पाए। टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए, इस अगले सीजन से पहले इनको रिलीज कर सकती है।

2. रोवमेन पॉवेल

वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल ने साल 2026 में KKR की तरफ से फिनिशर की भूमिका के टीम में शामिल किया गया था। लेकिन फ्रेंचाइजी के उम्मीदों पर पॉवेल बिलकुल खरे नहीं उतर पाएं हैं। टीम को उम्मीद थी कि वह आंद्रे रसेल की कमी को पूरा देंगे। पूरे सीजन में रोवमेन बड़े शॉट्स खेलने में दबाव में नजर आए।

आईपीएल 2026 में 11 मैचों में 135.08 की स्ट्राइक रेट और 38.00 की औसत से 190 रन ही बना पाए। अगले साल टीम मेंनेजमेंट इनको टीम से बाहर कर सकती है।

3. कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन को केकेआर ने बड़ी उम्मीदों के साथ ऑक्शन में 25.20 करोड़ रूपए में खरीदा गया था।  फ्रेंचाइजी चाहती थी कि ग्रीन अपने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन करें। पूरे सीजन में  सीजन उनके लिए बेहद खराब रहा। मिडिल ऑर्डर में  कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

आईपीएल 2026 में 14 मैचों में 145.70 की स्ट्राइक रेट और 32.20 की औसत से 322 रन ही बना पाए साथ ही इन मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट भी लिए हैं। अगले सीजन से पहले ग्रीन को रिलीज किया जा सकता है।

4. उमरान मलिक

उमरान मलिक को कोलकाता की टीम ने 75 लाक रूपए में खरीदा था। लेकिन जब से KKR में इनको टीम में शामिल किया है, एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला था।

टीम में इनकी जगह सही नहीं बैठने के कारण एक भी मौका आईपीएल 2026 में नहीं मिल पाया है। इसको ध्यान में रखते हुए कोलकाता की फ्रेंचाइजी  उमरान को टीम से बाहर किया जा सकता है।

5. रमनदीप सिंह

कोलकाता की टीम ने इनको 4 करोड़ रूपए में खरीदकर शामिल किया था। लेकिन इस साल इनका प्रदर्शन खास नहीं रहा और शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट में नाकामयाब रहे ।

आईपीएल 2026 में 8 मैचों में 120.59 की स्ट्राइक रेट और 16.40 की औसत से 82 रन ही बना पाए साथ ही इन मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिए हैं। अगले साल रमनदीप को फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।

आईपीएल 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version