Saturday, March 21

आईपीएल 2026 का शुभारम्भ होने वाला है। सभी फ्रैंचाइज़ी जोरों-शोरों से तैयारी में लगी हुई हैं। अब यह सीजन और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। क्योंकि अब नए खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाने वाले हैं। टी20 क्रिकेट में मैच कुछ गेंदों में पलट सकता है। तो चलिए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो कि कुछ ही ओवरों में मैच का रुख पलट सकते हैं।

IPL 2026 में कुछ ओवर में मैच पलट सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

1. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो जिस भी मैच में चलते हैं उसे एकतरफा कर के रख देते हैं और सामने वाली टीम के पास उसका कोई तोड़ भी नहीं होता है।

अभिषेक शर्मा पावरप्ले में ही मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। वो सिर्फ कुछ ही ओवरों में गेम का रुख बदल देते हैं। ऐसा वो पहले भी करके दिखा चुके हैं।

2. ट्रेविस हेड (Travis Head)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो इस समय टी20 क्रिकेट में नंबर 2 रैंकिंग बल्लेबाज हैं। हेड इससे पहले भी कुछ ही ओवरों में मैच पलट सकते हैं।

हेड का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 170 का है, जो कि इस टूर्नामेंट में सबसे हाईएस्ट में से एक है। उनके चलते ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2024 में फाइनल में पहुँचने में सफल हुई थी।

3. फिन एलन (Finn Allen)

न्यूज़ीलैंड के युवा ओपनर फिन एलन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस समय वह काफी अच्छी फॉर्म में भी हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अपने दम पर ही सेमीफाइनल मैच खत्म कर दिया था।

फिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में शतक जड़ दिया था। अगर वो इस आईपीएल में पावरप्ले में खेल जाते हैं तो फिर टीमों के लिए मुश्किलें कड़ी कर सकते हैं।

4. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

मुंबई इंडियंस के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में भी काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में कई मैचों में शानदार पारियां खेली थीं।

टी20 क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका काफी अहम होती है। क्योंकि वो कुछ गेंदों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। वो इससे पहले भी कई मैच अपनी बल्लेबाजी से जिता चुके हैं। वो इस समय सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं।

5. रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd)

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। आरसीबी के लिए रोमारियो ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और चेन्नई के खिलाफ उनकी पारी शायद ही कोई भूला हो।

रोमारियो शेफर्ड इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। आईपीएल में शेफर्ड का स्ट्राइक रेट 212 का है। इससे पता चलता है कि वो कुछ ही गेंदों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version