Thursday, June 4

आईपीएल में कोई भी फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों को काफी सोच- समझक्रर खरीदने का फैसला करती है। इस लीग में एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

आईपीएल के 19वें सीजन में मोटी रकम पाने के बावजूद भी खिलाड़ी आईपीएल 2026 में बिलकुल भी अपने फ्रेंचाइजी के उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पाए हैं। इस कड़ी में हम आपको आईपीएल 2026 में फॉर्म में जूझ रहे 7 खिलाड़ियों के बारे बताएँगे।

7. एनरिक नॉर्खिया- लखनऊ सुपर जायंट्स

एनरिक नॉर्खिया को LSG मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे पाएं हैं। उन्होंने इस सीज़न में एक मैच में खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्हें कोई विकेट  हांसिल नहीं कर पाए थे। इस स्थिति को देखते हुए, यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि लखनऊ टीम उन्हें ऑक्शन से नॉर्खिया को रिलीज़ कर सकती है।

6. ग्लेन फिलिप्स- गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2026 में  गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच में जगह बना चुकी  है। इस सीजन में ग्लेन फिलिप्स को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला, इस दौरान फिल्पस ने 124 स्ट्राइक रेट और 17  की औसत से 67 रन बना पाए। इस साल उन्हें ड्रॉप करके टीम में जेसन होल्डर को मौका दिया गया था।

5. शिमरोन हेटमायर- राजस्थान रॉयल्स

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए 8 मुकाबले में उन्होंने 113 की स्ट्राइक रेट और 13 की औसत से सिर्फ 78 रन ही बना पाए थे। इस वजह से टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।

4. मार्को यानसेन- पंजाब किंग्स

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम शुरुआती 7 मैचों में अजेय रही, इसके बाद टीम की गाड़ी पटरी से उतरते हुए साफ़ नजर आई। इसी वजह से टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। इसकी सबसे बड़ी वजह टीम की खराब गेंदबाजी रही। साउथ अफ्रीका के यानसेन 13 में खेलते हुए 53.67 की औसत और 10.20 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए मात्र 9 विकेट ही झटक पाएं।

3. जैकब बेथेल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इस साल RCB ने फिल साल्ट की इंजरी के बाद बेथेल को टीम में शामिल किया गया था। फिल साल्ट की इंजरी के बाद बेथेल ने टीम के लिए ओपनिंग  करते हुए 7 मैचों में 125 की स्ट्राइक रेट और 13.71 की औसत से सिर्फ 96 रन ही लगा पाए हैं।

2. ट्रेंट बोल्ट- मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट को 5 मैच मौके मिले। इस दौरान इन्होने 94.00 की औसत और 11.63 की इकॉनमी रेट से 2 विकेट अपने नाम कर पाए। अगले साल टीम बोल्ट रिलीज कर सकती है।

1. निकोलस पूरन- लखनऊ सुपर जायंट्स

मिडिल-ऑर्डर के सबसे खतरनाक बैट्समैन में से एक निकोलस पूरन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पूरन पूरे टूर्नामेंट में अपनी पुरानी फॉर्म पाने के लिए स्ट्रगल करते हुए नजर आएं। IPL 2026 में खेले गए 13 मैचों में 131.82 के स्ट्राइक रेट और 19.33 के औसत से सिर्फ़ 232 रन ही बना पाए।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version