IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत इस बार आगामी 28 मार्च से हो रही है। इसके लिए अब सभी टीमों की तैयारियां काफी जोरो-शोरो से चल रही है। लेकिन आईपीएल के 19वें सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले ही अब सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि इस टीम को अब अपने कप्तान पैट कमिंस के रूप में बड़ा झटका लगा है। वहीं अब पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जगह पर अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से हुए बाहर कमिंस :-
इस समय अब आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है। इस बीच खबर आ रही हैं कि इस टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के 19वें सीजन के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। क्यूंकि इस समय कमिंस की बैक में इंजरी है, जिसकी वजह से वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं।

इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि पैट कमिंस को पिछले साल सितंबर 2025 में वेस्टइंडीज दौरे पर यह पीठ में चोट लगी थी। इसकी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के भी शुरुआती और आखिरी मैचों से बाहर हो गए थे। इसके चलते हुए ही वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं बने थे। इस समय उनको Lumbar Bone Stress की समस्या है। लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि पैट कमिंस की वापसी कब होती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे अभिषेक शर्मा :-

इसके अलावा अब पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा के पास इस समय आईपीएल में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। इसके अलावा वह पहली बार ही आईपीएल में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में उनका कप्तानी रिकॉर्ड कैसा रहता है।
अभिषेक शर्मा को नहीं है कप्तानी का कोई भी अनुभव :-

आईपीएल जैसे बड़े टी20 लीग में अभिषेक शर्मा को कप्तानी करने का कोई अनुभव नहीं है। लेकिन इससे पहले उन्होंने साल 2016 में अंडर-16 में टीम इंडिया की कप्तानी जरूर की थी। तब उन्होंने भारत को एशिया कप जिताया था। इसके बाद साल 2017 में अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे यूथ सीरीज में टीम इंडिया को 3-1 से जीत दिलाई थी। इसके बाद अब वह आईपीएल में पहली बार कप्तानी करते दिखाई देंगे।
आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है :-
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







