Friday, March 13

Full Schedule of IPL 2026 Matches at Arun Jaitley Stadium Delhi: अरुण जेटली स्टेडियम, जो पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का घरेलू मैदान है। यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह बना है।

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए अरुण जेटली स्टेडियम का एक अलग ही महत्व है। इस मैदान पर दिल्ली की टीम ने कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं और अपने फैंस को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम का इतिहास

अरुण जेटली स्टेडियम की स्थापना 1883 में हुई थी और यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है। पहले इसे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2019 में इसे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की याद में नया नाम दिया गया। यह मैदान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतर्गत दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) द्वारा संचालित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

यह मैदान कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा इसी मैदान पर किया था। भारतीय टीम के कई महान खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां

इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन समय के साथ स्पिनर्स को भी मदद मिलने लगती है। आईपीएल के कई सीजन में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। खासकर, रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं और कुछ यादगार जीत दर्ज की हैं। हालांकि, शुरुआत में यहाँ दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन स्थिर नहीं रही थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में टीम ने यहां बेहतर प्रदर्शन किया है।

DC ने इस मैदान पर अब तक कुल 88 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 36 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 44 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, एक मुकाबला नो रिजल्ट और एक मुकाबला टाई रहा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा स्कोर 257 रहा है, जो उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था और 10 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, इस ग्राउंड पर मेजबान टीम का न्यूनतम स्कोर 66 रहा है, जो उन्होंने MI के खिलाफ ही 2017 में 213 रनों एक लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज किया था।

आईपीएल 2026 में दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले

आईपीएल 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम एक बार फिर कई महत्वपूर्ण मुकाबलों की मेजबानी करेगा। दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैचों में फैंस को जबरदस्त क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा।

इस मैदान पर इस सीजन कई मुकाबले खेले जाने हैं। इस सीजन अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना हैं।

IPL 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

4 अप्रैल, 2026 (शनिवार), दोपहर 3:30 बजे- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

8 अप्रैल, 2026 (बुधवार), शाम 7:30 बजे- गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version