Thursday, June 11

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह सीज़न निराशाजनक रहा है। टीम के लंबे समय से कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद इसे अपने करियर के सबसे मुश्किल सीज़नों में से एक बताया है। लेकिन इस अंधेरे में भी उन्हें एक उजाले की झलक दिखी, वह है 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे का शानदार अर्धशतक, जिसने फ्लेमिंग को एक नए युग की उम्मीद दे दी है।

सिर्फ शॉट्स नहीं, धैर्य और आत्मविश्वास ने किया प्रभावित

बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने 48 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, चेन्नई यह मुकाबला दो रन से हार गई, लेकिन म्हात्रे ने जिस तरह अनुभवी गेंदबाज़ों का सामना किया, उसने सबका ध्यान खींचा। स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम ने पहले ही उनकी स्किल्स से काफी प्रभावित हो चुकी थी, लेकिन जो चीज़ सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाली रही, वो था उनका आत्मविश्वास और शांत रवैया।

फ्लेमिंग ने कहा, “शॉट लगाना एक बात है, लेकिन उस गेम प्लान को इस स्तर पर लागू कर पाना बड़ी बात है। उनकी बल्लेबाज़ी में जो सहजता और कॉन्फिडेंस है, वो हमें बेहद पसंद आया। सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्होंने दबाव में भी धैर्य बनाए रखा।”

ऋतुराज की जगह मिला था मौका

आयुष म्हात्रे को टीम में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। यह वही कहानी है जो खुद ऋतुराज की थी, जब 2020 में उन्होंने CSK के कमजोर सीज़न में अपनी पहचान बनाई थी। अब ऋतुराज टीम के कप्तान बन चुके हैं, फ्लेमिंग को उम्मीद है कि म्हात्रे भी उसी राह पर आगे बढ़ सकते हैं।

कोच ने बताया कि टीम के कैंप में म्हात्रे पहले दिन से ही काफी सहज महसूस कर रहे थे। शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों ने उनका मार्गदर्शन किया, लेकिन उनके आत्मविश्वास ने टीम के माहौल को अपनाने में अहम भूमिका निभाई।

IPL में युवा खिलाड़ियों की क्रांति

फ्लेमिंग ने सिर्फ म्हात्रे की नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में उभरते युवाओं की तारीफ की। उन्होंने 14 वर्षीय वैभव सुर्यवंशी का भी जिक्र किया, जिन्होंने 35 गेंदों पर शतक लगाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवा सिर्फ निडर नहीं हैं, बल्कि उनके पास वो स्किल्स भी हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खड़ा कर सकती हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, “चाहे आप 14 हों, 18 या 21, इन युवाओं की बल्लेबाज़ी देख कर लगता है कि यह एक नई पीढ़ी है, जो आने वाले समय में क्रिकेट का चेहरा बदल देगी।”

अगले सीजन वापसी करेगी CSK

भले ही चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीज़न अब तक निराशाजनक रहा हो, लेकिन फ्लेमिंग को भरोसा है कि टीम फिर से वापसी कर सकती है। उन्होंने 2021 और 2023 का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी टीम ने खराब सीज़न झेला है, उसके बाद उसने चैंपियन बनकर वापसी की है। इस बार भी टीम उसी अप्रोच से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, “हम अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर रहे हैं, गलतियों से सीखने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले सीज़नों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। हमें अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच सही संतुलन बनाना होगा।”

आने वाले मैचों से भी उम्मीद

चेन्नई के पास अभी भी तीन मैच बाकी हैं और टीम उन्हें जीतकर न सिर्फ अंक तालिका में सम्मानजनक स्थिति बना सकती है, बल्कि अगले सीज़न के लिए एक मजबूत कोर भी तैयार कर सकती है। आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों की खोज से यह स्पष्ट है कि टीम का यह स्पष्ट है कि टीम का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version