Saturday, August 2

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। इस सीजन आईपीएल के 39वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना गुजरात टाइटंस की टीम के साथ हुआ। इस मैच को गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत लिया। इसके अलावा इस आईपीएल सीजन 2025 में यह इन दोनों के बीच खेला जाने वाला पहला मैच ही था। चलिए इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. गौतम गंभीर :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर पहले पायदान पर आते हैं। इस मैदान पर उन्होंने अभी तक कुल 47 मुकाबले खेले हैं।

Gautam Gambhir

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 47 पारियों में 33.50 की बल्लेबाजी औसत और 127.45 की स्ट्राइक रेट से 1,407 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 11 अर्धशतक भी आए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा है। केकेआर की टीम के खिलाफ वह दिल्ली टीम की तरफ से भी खेले हैं। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर की टीम 2 बार आईपीएल की चैंपियन बनी थी।

2. रॉबिन उथप्पा :-

इस मामले में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा अभी दूसरे पायदान पर आते हैं। कोलकाता के इस मैदान पर उन्होंने कुल 41 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 40 पारियों में 32.19 की बल्लेबाजी औसत से 1,159 रन बनाए थे।

Robin Uthappa

इस दौरान वह 4 बार नाबाद भी रहे थे। वहीं इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 130.22 की रही थी। इस मैदान पर उनके बल्ले से 8 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 83 रन का रहा था। आईपीएल में वह केकेआर की टीम के अलावा MI, RCB और पुणे वॉरियर्स के लिए भी खेले थे।

3. आंद्रे रसेल :-

केकेआर के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस सूची में तीसरे पायदान पर आते हैं। इस मैदान पर उन्होंने अभी तक कुल 46 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 39 पारियों में 32.27 की बल्लेबाजी औसत और 189.06 की स्ट्राइक रेट से 968 रन बनाए हैं।

Andre Russell

इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 5 अर्धशतक भी आए हैं। इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 80 रन का रहा है। आईपीएल में वह अभी तक KKR के अलावा दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं।

4. यूसुफ पठान :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में यूसुफ पठान अभी चौथे स्थान पर आते हैं। आईपीएल में वह अभी तक केकेआर की टीम के अलावा राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से भी खेले थे।

Yusuf Pathan

इस मैदान पर उन्होंने 49 मैच की 41 पारियों में खेलते हुए 34.44 की बल्लेबाजी औसत और 151.05 की स्ट्राइक रेट से 861 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 3 अर्धशतक भी आए थे। इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन रहा था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में कुल 174 मैचों में खेलते हुए 3,204 रन भी बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version