Tuesday, March 10

आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 2 हफ्तों का समय रह गया है। लेकिन बीसीसीआई ने अब तक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। हालाँकि अब बोर्ड ने इसको लेकर अपडेट दिया है कि कब तक इस साल के शेड्यूल का ऐलान होगा।

13 मार्च को हो सकता है आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बयान जारी करते हुए बताया कि 13 मार्च को आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा। हालाँकि बोर्ड हर बार की तरह इस बार पूरा शेड्यूल नहीं घोषित करेगा, बल्कि शुरुआती कुछ दिनों के मैचों की घोषणा होगी।

शुरुआती 20 दिनों के लिए ही होगा शेड्यूल का ऐलान

सैकिया ने बताया कि वे शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल 13 मार्च तक जारी करेंगे और बाकी के मैचों का ऐलान बाद में किया जाएगा। क्योंकि इस बार आईपीएल के दौरान तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल, आसाम और केरल में चुनाव होने हैं। इसलिए अभी पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है।

चुनाव को देखते हुए नहीं किया जाएगा फुल शेड्यूल का ऐलान

क्योंकि अगर पहले ही आईपीएल के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई तो वह चुनाव के साथ क्लैश कर सकती है और उसके बाद फिर लॉजिस्टिकल और सिक्योरिटी की दिक्कत आ सकती है। इसलिए शुरुआती कुछ दिनों का शेड्यूल ही घोषित किया गया है।

बेंगलुरु में होगा आईपीएल 2026 फाइनल

आपको बता दें कि देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2026 के फाइनल की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार का फाइनल बेंगलुरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यही नहीं, इसके साथ आरसीबी के 4 मैच भी खेले जाएंगे और प्लेऑफ के भी कुछ मुकाबले यहाँ पर होंगे।

आरसीबी फैंस के लिए यह काफी अच्छी खबर है। क्योंकि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्रॉफी जीतने के बाद विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस स्टेडियम में कोई भी मैच नहीं खेले गए थे, लेकिन सरकार से अनुमति मिलने के बाद एक बार फिर से यहाँ पर मैच खेले जाएंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version