IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले एक बड़ा अपडेट आया है। BCCI ने नीलामी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, इस बार ऑक्शन के लिए 1355 नाम दर्ज किया था, जिसमें 1,005 खिलाड़ियों के नाम हटा दिए गए हैं। अब सिर्फ 350 खिलाड़ी ही नीलामी में शामिल होंगे। इस लिस्ट में एक बड़ा सरप्राइज भी है। साउथ अफ्रीका के मशहूर विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम भी शामिल है, जो इस बार नीलामी में उपलब्ध होंगे।
35 नए खिलाड़ी जोड़े गए हैं
BCCI ने ऑक्शन की अंतिम सूची में 35 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो पहले रजिस्टर्ड नहीं थे। इनमें श्रीलंका के त्रीवेन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा, दुनिथ वेलालगे, अफगानिस्तान के अरब गुल और वेस्ट इंडीज के अकीम ऑगस्टे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा, भारतीय खिलाड़ियों में भी कई नए नाम जोड़े गए हैं। इन खिलाड़ियों में सदेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, सागर सोलंकी, पारिक्षित वलसंगकर और इजाज सावरिया समेत 20 से अधिक भारतीय खिलाड़ी अब इस लिस्ट में शामिल हैं। ये खिलाड़ी अब मेगा ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
BCCI ने ऑक्शन का पूरा प्लान भी साझा किया
नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में दोपहर 2:30 बजे (IST) से शुरू होगी। सबसे पहले, कैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी होगी, और उनका क्रम इस तरह रहेगा
1. बल्लेबाज
2. ऑलराउंडर
3. विकेटकीपर/बल्लेबाज
4. तेज गेंदबाज
5. स्पिनर
इसके बाद, अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होगी। इस तरह से नीलामी का पूरा प्रोसेस चलेगा, और हर टीम अपनी पसंद के खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी।
ऑक्शन की लिस्ट में शामिल हुए कुछ नए खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, जो आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
1. अरब गुल (अफगानिस्तान)
2. माइल्स हैमंड (इंग्लैंड)
3. डैन लाटेगन (इंग्लैंड)
4. क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका)
5. कॉनर एस्टरहुइज़न (साउथ अफ्रीका)
6. जॉर्ज लिंडे (साउथ अफ्रीका)
7. बयांडा माजोला (साउथ अफ्रीका)
8. त्रावीन मैथ्यू (श्रीलंका)
9. बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका)
10. कुसल परेरा (श्रीलंका)
11. दुनिथ वेललागे (श्रीलंका)
12. अकीम ऑगस्टे (वेस्टइंडीज)
ये सभी खिलाड़ी नीलामी में उपलब्ध होंगे और कई फ्रेंचाइजी उनकी सेवाएं प्राप्त करने की कोशिश करेंगी।
भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में भी कई नए नाम शामिल हैं, जो इस बार आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगे।
1. सदेक हुसैन
2. विष्णु सोलंकी
3. सबीर खान
4. बृजेश शर्मा
5. कनिष्क चौहान
6. एरॉन जॉर्ज
7. जिक्कू ब्राइट
8. श्रीहरि नायर
9. माधव बाजाज
10. श्रीवत्स आचार्य
11. यशराज पुंजा
12. साहिल पराख
13. रोशन वाघसारे
14. यश दिचोलकर
15. अयाज खान
16. धुर्मिल मटकर
17. नमन पुष्पक
18. परिक्षित वलसंगकर
19. पुरव अग्रवाल
20. ऋषभ चौहान
21. सागर सोलंकी
22. इजाज सावरिया
23. अमन शेखावत
ये सभी खिलाड़ी आईपीएल 2026 की नीलामी में शामिल होंगे और कई टीमों के लिए संभावित टैलेंट हो सकते हैं।
दिग्गज खिलाड़ी की वापसी ने मचाया हलचल
क्विंटन डी कॉक ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपना संन्यास वापस ले लिया है। उन्हें ऑक्शन लिस्ट में शामिल करने की मांग एक फ्रैंचाइजी ने की थी। भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शानदार शतक लगाने के बाद डी कॉक ने अपना मन बदल लिया और ऑक्शन में भाग लेने का फैसला किया। इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है, जो पिछले मेगा ऑक्शन से आधा है। पिछले ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था।

