Sunday, February 1

IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत होने से पहले ही अब एक बड़ा सवाल सभी के सामने खड़ा हो गया है। वहीं यह सवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के होम ग्राउंड को लेकर जुड़ा है। इससे पहले बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आरसीबी टीम का होम ग्राउंड था।

लेकिन पिछले साल 2025 में विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों के जान गंवाने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन इस बीच अब तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

आरसीबी फैंस के लिए आई बुरी खबर :-

इसके चलते हुए अभी कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में शर्तों के साथ मैच कराने की अनुमति दे दी है। लेकिन इस बीच अब एक और खबर सामने आ रही है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

इस खबर ने सभी आरसीबी के फैंस का दिल तोड़ दिया है। इस बीच सामने आ रही खबर के अनुसार अगर चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के मैच नहीं होते हैं तो उनको ओपनिंग मैच के लिए दो स्टेडियम के विकल्प दिए जाएंगे।

इन दो में से एक जगह पर हो सकता है आरसीबी का ओपनिंग मैच :-

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि अगर इस साल चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2026 के मैच होस्ट नहीं करता है तो बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में ओपनिंग मैच के लिए दो ऑप्शन दिए हैं।

इन स्टेडियमों में नवी मुंबई का डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम और पंजाब (मोहाली) का मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं। इसके चलते हुए अब ऐसे में नवी मुंबई या फिर चंडीगढ़ में से किसी एक वेन्यू पर आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच खेला जा सकता है।

राजस्थान के होम ग्राउंड में भी होगा बदलाव :-

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

इसके अलावा इस समय आईपीएल 2026 से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर आईपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी हुई है। इसके चलते हुए इस बार आरआर के होम ग्राउंड में भी बदलाव हुए हैं।

वहीं अब लगभग यह कन्फर्म हो गया है कि राजस्थान रॉयल्स टीम के आईपीएल 2026 के सीजन में होम ग्राउंड पुणे और गुवाहाटी होने वाले हैं। क्यूंकि अब इन दोनों जगह पर ही राजस्थान रॉयल्स टीम के मैच कराए जाएंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version