Sunday, February 15

रविवार को मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का खूब रंग देखने को मिला। इस मुकाबले में Ajinkya Rahane मुंबई की ओर से खेल रहे थे।

चैंपियन मुंबई टीम की अगुआई KKR के आईपीएल 2024 विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर ने की, जिन्हें IPL 2025 से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच चंद्रकांत पंडित भी बतौर हेड कोच मध्य प्रदेश की ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे और उन्होंने भी फाइनल मुकाबले में अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को करीब से देखा।

फाइनल मैच में अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के लिए 30 गेंदों पर 37 रन बनाए और उन्हें वेंकटेश अय्यर ने आउट किया। वेंकटेश को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रूपए की बड़ी कीमत पर खरीदा था, जबकि रहाणे दो करोड़ में बिके।

वर्तमान समय में यदि अलग-अलग रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो, वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान सँभालने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

हालाँकि, रहाणे इस रेस में सबसे आगे हैं और उन्हें कप्तानी देना भी एक अच्छा विकल्प होगा, क्योंकि उन्हें कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है और वह बल्लेबाजी में भी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में 58.62 की औसत और 164.56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर रहे।

आईपीएल में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के आंकड़े हैं खराब

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान देने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स जरुर आईपीएल में उनकी कप्तानी के रिकॉर्ड पर जरुर नजर डालेगी, जो अच्छे नहीं हैं। उन्होंने 2017 से लेकर 2019 के बीच राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए 25 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें सिर्फ 9 ही मैचों में जीत मिली और 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

इसीलिए, केकेआर के हेड कोच चंद्रकांत पंडित जब श्रेयस अय्यर का विकल्प खोजेंगे, तो वह जरुर रहाणे की कप्तानी के आंकड़े जरुर देखेंगे। दूसरी ओर, वेंकटेश अय्यर के पास कप्तानी का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है, इसीलिए उन पर दाँव लगाने से पहले फ्रेंचाइजी कई बार सोचेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कप्तानी के विकल्प पर कहा था:

ठीक है, आप यह जानते हैं। ईमानदारी से कहूं तो हमें बैठकर जायजा लेना होगा। कभी-कभी ऐसा होता है कि जब आप ये सब कर लेते हैं, तो आपको बस बैठकर सोचना होता है और पूरी बात को देखना होता है। इसमें हितधारक हैं और थिंक टैंक के कुछ हिस्से यहां नहीं होंगे। इसलिए, हम सभी बैठेंगे और इस बारे में उचित बातचीत करेंगे और मुझे यकीन है कि उचित फैसला लिया जाएगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version