Thursday, June 18

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में एमआई ने शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने आखिरी ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 220 रनों का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन उनके गेंदबाज इस टोटल को भी डिफेंड नहीं कर पाए।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही दे सकता हैं कैमरन ग्रीन की न गेंदबाजी करने पर जवाब

इस मैच में हार के बाद एक नया विवाद सामने आया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की, जिसे लेकर सवाल उठने लगे। मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे से जब इस बारे में सवाल पूछा गया कि ग्रीन गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे। तो अजिंक्या ने कहा कि इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही दे सकता है।

चोट की वजह से नहीं कर रहे ग्रीन गेंदबाजी

रहाणे के इस बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी किया है। सीए ने साफ कहा कि ग्रीन की चोट के बारे में केकेआर मैनेजमेंट को पहले से ही पूरी जानकारी थी। बोर्ड के अनुसार, ग्रीन को कमर में चोट है, जिसकी वजह से वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। उम्मीद है कि वह 10 से 12 दिनों के बाद फिर से गेंदबाजी शुरू कर सकेंगे।

लम्बे समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं ग्रीन

बता दें कि ग्रीन पहले भी काफी टाइम से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। इसके बाद 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में उन्होंने वापसी की, जहां पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ 3 ओवर ही फेंके थे।

आपको बता दें, कि केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पहले मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी और बल्लेबाजी में भी उन्होंने 10 गेंदों में 18 रन बनाए थे। शुरुआती कुछ मुकाबलों में वह बतौर बल्लेबाज खेलेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version