अरुण जेटली स्टेडियम, जो पहले फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह बना है।
अरुण जेटली स्टेडियम की स्थापना 1883 में हुई थी और यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है। पहले इसे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2019 में इसे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की याद में नया नाम दिया गया।
यह मैदान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतर्गत दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) द्वारा संचालित किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। पहले यहाँ की पिच काफी बॉलिंग फ़रिनेदलय होती थी जहाँ रन बनाना बहुत मुश्किल होते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।
शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
टॉस– टॉस जीतकर पहले बॉलिंग
नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।
बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छा विकेट।
तेज आउटफील्ड, छोटी बाउंड्री।
ओस– बड़ा फैक्टर।
एवरेज स्कोर- 170.02
1st इनिंग एवरेज स्कोर- 177
2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 163
टॉस जीतकर मैच जीतो- 47 (51.65%)
टॉस हारकर मैच जीतो- 44 (48.35%)
अरुण जेटली स्टेडियम में IPL में रिकॉर्ड
अरुण जेटली स्टेडियम पर अब तक 97 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 47 मुकाबले चेज और 49 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
टोटल मैच- 97
टोटल चेज करने वाली टीम की जीत- 47
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 49
हाईएस्ट स्कोर- 278/3 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
लोएस्ट स्कोर– 66/10 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
हाईएस्ट टोटल चेज- 205/0 गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
Most Asked FAQs
1. आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल?
आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 278 रन है, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।
2. आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम में लोएस्ट टोटल?
आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 66 रन बनाए थे।
3. आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज?
आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज 205 रन का है, जो कि गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था।
4. आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम की विकेट किसके लिए मददगार है?
आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम की विकेट अब बैटिंग फ्रेंडली हो गई है।







