चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की अब तक की सबसे कामयाब टीम रही है, लेकिन पिछले सीज़न वह अंक तालिका में सबसे नीचे रही। शुरुआत से ही यह टीम अपनी लगातार अच्छी प्रदर्शन और एम.एस. धोनी की कप्तानी में मजबूत टीम भावना के लिए जानी जाती रही है। मुश्किल समय के बाद यह टीम अक्सर ज़ोरदार वापसी करती है।
हाल ही में टीम में बदलाव हो रहे हैं, जिससे उनकी स्थिरता कम हो गई है। इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई ऐसे खिलाड़ियों को चुनेगी, जिन पर वह लंबे समय तक भरोसा कर सके और जो टीम को फिर से टॉप पर पहुंचा सकें।
आईपीएल ऑक्शन 2026 में CSK की टीम इन 3 प्लेयर्स पर लगा सकती हैं बड़ी बोली
1. टिम सीफर्ट
न्यूज़ीलैंड के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम सीफर्ट चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक शानदार विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलने का अनुभव उन्हें मुश्किल हालात में बेहतर खेलने वाला खिलाड़ी बनाता है। उनका तेज़ खेल सीएसके की बल्लेबाज़ी में नई ऊर्जा ला सकता है।

सीफर्ट ने अब तक इंटरनेशनल टी20 में 70 पारियों में 1788 रन बनाए हैं। हाल ही में 2025 कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 396 रन बनाए। उनकी यह निरंतरता और बहुमुखी खेल शैली पावरप्ले में चेन्नई को जरूरी आक्रामक शुरुआत दे सकती है। टिम सीफर्ट ने अपने आईपीएल करियर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेल चुके हैं।
2. नारायण जगदीशन
नारायण जगदीशन तमिलनाडु के एक विकेटकीपर और बल्लेबाज़ हैं जो चेन्नई टीम के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में खासकर टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्हें भारत की टेस्ट टीम में भी मौका मिला। जगदीशन पहले भी चेन्नई टीम का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए उन्हें टीम के माहौल में ढलने में आसानी होगी।

वो ना सिर्फ पारी को संभाल सकते हैं, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी लगा सकते हैं। इस वजह से वो मिडिल ऑर्डर में एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनते हैं। इसके अलावा, वो विकेटकीपर के बैकअप के तौर पर भी टीम के लिए मददगार हो सकते हैं, जिससे टीम को खिलाड़ियों के चुनाव में ज्यादा विकल्प मिलते हैं। जगदीशन ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं।
3. सैम बिलिंग्स
सैम बिलिंग्स फिर से चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी कर सकते हैं इंग्लैंड के 34 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सैम बिलिंग्स एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नज़र आ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड की मशहूर टी20 लीग ‘द हंड्रेड’ में कप्तानी की, जिससे उनका नेतृत्व कौशल और भी निखरकर सामने आया है।

बिलिंग्स की सबसे बड़ी ताकत है उनकी अनुकूलन क्षमता और मैच को अंत तक ले जाकर खत्म करने की काबिलियत। चेन्नई के मध्य क्रम में वे स्थिरता और अनुभव जोड़ सकते हैं। साथ ही, एम.एस. धोनी के बाद के दौर में उनके कप्तानी के अनुभव का टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है। बिलिंग्स ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं ।

