चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना था कि ड्यू की वजह से बाद में बल्लेबाजी आसान होने वाली हैं इसको देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया था।

फिर फ्लॉप हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ठीक रही। पहले ही ओवर में संजू ने लगातार 3 चौके मारे और उसके बाद भी रन थोड़े तेजी से आ रहे थे लेकिन गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप रहे। ऋतुराज 6 गेंदों में 7 रन बनकर आउट हो गए।

उसके बाद आयुष म्हात्रे ने वही से पारी की शुरुआत की जहां पर उन्होंने पिछला मैच खत्म किया था। वो इस मैच में खुद को साबित करने आए थे। क्योंकि पिछले मैच में उनको रिटायर आउट कर दिया गया था। इस मुकाबले में आते ही उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए।

आयुष और संजू ने दिलाई पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत

शुरुआत से ही उन्होंने गेंदबाजों पर अटैक करना चालू किया। संजू और म्हात्रे ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और देखते ही देखते 24 गेंदों में 46 रन जोड़ दिए। हालांकि पावरप्ले की आखिरी गेंद में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वो स्क्वायर लेग में आउट हो गए। आयुष ने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर संजू ने उसके बाद भी अटैक करना चालू रखा और ब्रेविस भी उनका अच्छा साथ दे रहे थे। लेकिन बीच के ओवरों में नरेन और चक्रवर्ती ने कुछ टाइट ओवर फेंके जिसके चलते दबाव सीएसके के बल्लेबाजों पर था। उसी चक्कर में सैमसन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। उन्होंने 32 गेंदों में 48 रन बनाए।

सरफराज और ब्रेविस ने जारी रखा मोमेंटम

संजू के आउट होने के बाद एक समय के लिए चेन्नई की रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी। शुरू में तो सरफराज और ब्रेविस ने थोड़ा समय लिया क्योंकि ये टिपिकल चेपॉक विकेट था जहां बॉल थोड़ी फंसकर आ रागी थी और कुछ गेंदें टर्न भी कर रही थी लेकिन उसके बाद उन्होंने अटैक शुरू किया। दोनों ने देखते ही देखते 32 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी कर डाली।

हालांकि पारी के 17वें और नरेन के आखिरी ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सरफराज खान बोल्ड हो गए। वो 23 रन बनाकर चलते बने। शिवम दुबे ने भी शुरू में थोड़ा टाइम लिया लेकिन उसके बाद उन्होंने और ब्रेविस ने रनों की रफ्तार बढ़ानी शुरू की। हालांकि डेवाल्ड 28 बालों में 41 रन बनाकर चलते बने।

गेंदबाजों ने कराई केकेआर की वापसी

कोलकाता के गेंदबाजों ने आखिरी में काफी शानदार कमबैक किया और लगातार यॉर्कर और वाइड यॉर्कर सही टैप पर गिराई जिसके चलते चेन्नई की टीम आखिरी में ज्यादा रन नहीं बना सकें। चेन्नई ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version