Thursday, June 18

CSK vs SRH मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।

IPL 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस से पहले CSK vs SRH Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।

एक तरफ CSK की टीम इस सीजन में अब तक खेले गए 12 मुक़ाबलों में 6 जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं दूसरी ओर SRH की टीम को खेले गए 12 मैचों में 7 में जीत और 5 में हार मिली है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।

एमए चिदम्बरम स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच

यह मैदान थोड़ा असमान बाउंड्री वाला है। एक साइड पर 63 मीटर की छोटी बाउंड्री है, जो बल्लेबाज़ों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दूसरी तरफ 70 मीटर की बाउंड्री है, जो थोड़ी संतुलित है, जबकि सीधी बाउंड्री 79 मीटर की है।

चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की विकेट पिछले कुछ समय से काफी फ्लैट रहती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

CSK vs SRH Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI

संजू सैमसन (WK), रुतुराज गायकवाड़ (C), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में गुरजपनीत की जगह अकील होसेन को टीम में शामिल किया है।

CSK vs SRH Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

सनराइजर्स हैदराबाद के संभावित सब्स्टीट्यूट: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

वहीं अगर सनराइज़र्स हैदराबाद पर नजर डालें तो टीम इस समय पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम बिना बदलाव के उतरी है।

CSK vs SRH: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से संजू सैमसन और डीवाल्ड ब्रेविस पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में,एमए चिदंबरम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में CSK vs SRH Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version