Saturday, June 20

DC vs MI मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आईपीएल 2026 सीजन का आज आठवां मैच दिल्ली कैपिटल्स(DC) और मुंबई इंडियंस(MI) टीम के बीच खेला जा रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा 2026 में दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है।

DC vs MI मुकाबले के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होती है, इसलिए यहां अक्सर बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। पिछले साल इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट खोकर 278 रन बनाते हुए रिकॉर्ड बनाया था। चूंकि यह दिन का मुकाबला है, इसलिए ओस का कोई असर नहीं रहेगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव किए है साथ इस मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव निभा रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों ही टीमों ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें इस अच्छी लय को जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेंगी।

पिच व मौसम का रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां बड़े स्कोर और लंबे-लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं। 2021 से अब तक इस मैदान पर आईपीएल के 23 मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसत स्कोर करीब 200 रहा है। वहीं, मैच के दौरान करीब 55% बारिश की संभावना है और आसमान लगभग 87% बादलों से ढका रह सकता है।

DC और MI प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस(MI) स्क्वाड : रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन(wk), तिलक वरमा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, औक़िब नबी डार, समीयर रज़वी, करुण नायर

दिल्ली कैपिटल्स(DC) स्क्वाड : केएल राहुल(Wk), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल(कैप्टन), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी नगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक मार्कांडे, रॉबिन मिन्ज़, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version