Friday, March 20

आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। धर्मशाला में बारिश के कारण मैच थोड़ी देर से शुरू हुआ, लेकिन जैसे ही टॉस हुआ, दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच और आउटफील्ड को देखते हुए पहले रन बोर्ड पर लगाना ज़्यादा बेहतर विकल्प है।

बी प्राक के ने दी लाइव परफॉर्मेंस

DC vs PBKS, IPL 2025
DC vs PBKS, IPL 2025/Getty Images

मैच से पहले प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने लाइव परफॉर्मेंस दी, जिससे धर्मशाला स्टेडियम का माहौल और ज़्यादा रंगीन हो गया। बारिश के बावजूद दर्शकों की भीड़ जमी रही और जैसे ही मैच शुरू हुआ, पंजाबियों का जोश छत फाड़ देने वाला था।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स XI: फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपुरा विजय

पंजाब किंग्स XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में बदलाव, पंजाब बिना बदलाव उतरी

DC vs PBKS, IPL 2025
DC vs PBKS, IPL 2025/Getty Images

दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए। करुण नायर और विप्रज निगम को बाहर किया गया, जबकि तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर माधव तिवारी को टीम में लाया गया। वहीं पंजाब किंग्स ने अपनी पिछली जीत वाली टीम को ही बरकरार रखा।

प्लेऑफ की दौड़ में पंजाब के पास बड़ा मौका

अगर पंजाब किंग्स यह मैच जीत जाती है, तो वे सीधा प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जाएंगे। वहीं दिल्ली की राह मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि उन्हें फिर अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से जीतना होगा और बाकी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version