इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमें जोरों शोरणों से अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को बैंगलोर के चिन्नास्वामी में खेला जाएगा।

आईपीएल शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक अहम फैसला लेते हुए अपने सपोर्ट स्टाफ में बदलाव किया है। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ पहुँचने से चूक गई थी और पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी। अब टीम ने अपनी कमजोरियों को सुधारने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने इस खिलाड़ी को फील्डिंग कोच नियुक्त किया हैं।

आयरलैंड के जॉन मूनी को बनाया फील्डिंग कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन मूनी को आईपीएल 2026 के लिए फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ जायेंगे।

इस सीजन टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी हेमंग बदानी ही संभाल रहे हैं, जबकि मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच हैं। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान बेल को असिस्टेंट कोच बनाया गया है और वेणुगोपाल राव टीम डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे।

2015 में खेला था आखिरी मुकाबला

जॉन मूनी के करियर की बात करें तो उन्होंने आयरलैंड के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट खेला है और 2015 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने कोचिंग में कदम रखा।

वह 2018-19 में अफगानिस्तान टीम के फील्डिंग कोच रहे और फिर कुछ समय के लिए वेस्टइंडीज टीम के साथ भी काम किया। अब उन्हें पहली बार आईपीएल में किसी टीम के साथ जुड़ने का मौका मिला है।

1 अप्रैल को लखनऊ से होना हैं ओपनिंग मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब कब हैं मुकाबले?

1 अप्रैल- लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एकाना क्रिकेट स्टेडियम

4 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम

8 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस,अरुण जेटली स्टेडियम

11 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, एमए चिदंबरम स्टेडियम

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version