Thursday, March 19

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चोट ने टीम को संकट में डाल दिया है। उनके बाहर होने की वजह से टीम का तेज गेंदबाजी अटैक के ऊपर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अब मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि उनकी जगह किसको मौका मिल सकता हैं।

हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट ढून्ढ रही है केकेआर

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स की मैनेजमेंट ने सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और संदीप वारियर को आईपीएल शुरू होने से पहले ट्रायल के लिए बुलाया है। राणा को टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते समय घुटने में लिगामेंट इंजरी हुई थी।

सर्जरी के बाद वह फिलहाल रिहैब कर रहे हैं और उनकी वापसी कब होगी, यह अभी साफ नहीं है। ऐसे में टीम को मजबूरन नए गेंदबाज पर दांव लगाना पड़ सकता है। हाल ही में बीसीसीआई के अवार्ड शो में वो बैसाखी के साथ चलते हुए नजर आये थे।

सिमरजीत, संदीप वारियर और केएम आसिफ ने दिया ट्रायल

सिमरजीत सिंह पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। तेज गेंदबाज ने 14 आईपीएल मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी पेस और सटीक यॉर्कर उन्हें खास बनाती है।

केएम आसिफ, जो राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं, वह भी अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी फिटनेस अक्सर सवालों में रही है। वहीं संदीप वारियर केकेआर के लिए नया नाम नहीं हैं। टीम के साथ उनका पुराना अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है। ईडन गार्डन्स में हुए अभ्यास सत्र में आसिफ और वारियर ने ट्रायल दिया, जबकि सिमरजीत पहले ही अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर चुके हैं।

हालाँकि अब देखना होगा कि केकेआर किसे रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करेगी। पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वो इस सीजन के लिए कैसे अपनी गेंदबाजी यूनिट तैयार करेगी। पथिराना को भी टी20 वर्ल्ड कप में चोट लगी थी।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version