भारतीय टीम ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर शानदार सफलता हासिल की है। इससे पहले साल 2025 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बीच चयन समिति के चीफ अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर चाहते हैं कि उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इस जिम्मेदारी में बने रहने का मौका मिले।
जून 2026 में खत्म होगा अगरकर कार्यकाल
अजीत अगरकर जुलाई 2023 से इस पद पर हैं। Board of Control for Cricket in India (BCCI) पहले ही 2025 IPL से पहले उनका कार्यकाल एक साल बढ़ा चुका है, जो अब जून 2026 में खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि फिलहाल उनके स्थान पर कोई मजबूत विकल्प सामने नहीं आया है, जिससे फैसला BCCI के लिए अहम हो जाता है।
यह भी पढ़े: http://BGMI 4.3 अपडेट की तारीख कन्फर्म, यहाँ जानें इसके फीचर्स
नए दावेदारों पर भी नजर
अजित अगरकर के एक्सटेंशन को लेकर अभी चर्चा जारी है इसको लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक, वेस्ट जोन का एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी इस पद के लिए इच्छुक है साथ उसे संभावित उम्मीदवार भी माना जा रहा है, लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद अगरकर की स्थिति जरूर मजबूत हुई है।
यह भी पढ़े: http://FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होंगे सभी मुकाबले
टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन चिंता का कारण
अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन ICC ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। घरेलू सीरीज में हार और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के कारण टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह नहीं बना सकी। इसके बाद इनके कार्यकाल पर टेस्ट फॉर्मेट में टीम के विफलता को लेकर भी चर्चा काफी तेज है।







