Wednesday, June 17

AUSW vs SAW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया विमेंस और साउथ अफ्रीका विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 13 जून को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ सोफी एक्लस्टोन की कप्तानी वाली AUSW है, तो दूसरी तरफ लौरा वालफार्ट की अगुवाई में SAW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज AUSW vs SAW मैच में कौन जीतेगा।

AUSW vs SAW में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 29

ऑस्ट्रेलिया विमेंस जीती: 19

साउथ अफ्रीका विमेंस जीती: 9

नो रिजल्ट: 1

AUSW vs SAW: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग और सीम तो होता ही है लेकिन उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हक में होती है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 161

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 154

AUSW vs SAW: संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (वीसी), सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहम

साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मैरिज़ेन कप्प, क्लो ट्रायॉन, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), डेन वैन नीकेर्क, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, शबनीम इस्माइल।

AUSW vs SAW: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।

इस साल भी AUSW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन SAW के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के AUSW vs SAW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। मैनचेस्टर में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और ऑस्ट्रेलिया विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, साउथ अफ्रीका के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी अच्छी होने के कारण उन्हें मुकाबले में बढ़त है इसलिए वो इस मैच में जीत दर्ज सकती है।

मैच विनर: AUSW

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version