दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद थी। क्योंकि यह विकेट पंजाब किंग्स वाले मुकाबले में यूज की जा चुकी थी जहां पर आईपीएल का हाईएस्ट रन चेस हुआ था। हालांकि अक्षत पटेल पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। उनका मानना था कि जैसे जैसे गेम प्रोग्रेस करेगा पिच और धीमी होती जाएगी।

राहुल और निशंका ने दी दिल्ली को अच्छी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल ने इस मैच में 2 बदलाव किए। टी नटराजन और करुण नायर की जगह मुकेश कुमार और विपराज निगम को मौका मिला। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरी।

दिल्ली कैपिटल ने इस मैच में पावरप्ले में काफी अच्छी शुरुआत की। निशंका और राहुल ने शुरुआत के दो ओवर थोड़ा संभलकर खेला लेकिन एक बार जब वो विकेट को समझ जाए तो उन्होंने थोड़ी तेजी से रन बनाने शुरू किए। दोनों ने कुछ बाउंड्री लगाई लेकिन 5वें ओवर में कार्तिक त्यागी के और ज्यादा रन बनाने के चक्कर में राहुल बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवरों में 49 रन जोड़े

निशंका ने लगाया अर्धशतक, बाकी बल्लेबाज हुए फ्लॉप

राहुल के आउट होने के बाद निशंका ने दूसरे छोर से तेजी से रन बनाना जारी रखा। हालांकि दूसरे छोर से उनको साथ नहीं मिल रहा था। ऐसा लग रहा था कि मानो वो किसी दूसरी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हो और बाकी किसी और पिच पर कर रहें। नीतीश रन और समीर रिज़वी भी 100 से कम स्ट्राइक रेट से खेलकर आउट हो गए।

निशंका ने 28 गेंदों में ही अपना एक और अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि अगली गेंद में वो फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अनुकूल रॉय की गेंदबाजी में स्टंप आउट हो गए। उसके बाद तो दिल्ली की टीम का स्कोर मानो थम सा गया।

अक्षर की पारी ले डूबेगी दिल्ली को मैच

कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में एक बार फिर संघर्ष करते हुए नजर आए। वो लगातार गेंद को टाइम नहीं कर पा रहे थे। हालांकि गेंद को टाइम न कर पाना समझ आता हैं लेकिन बड़े शॉट खेलने का प्रयास भी न करना यह समझ के परे थे। वो भी तब जब विपराज निगम डगआउट में हो।

पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नहीं थी। स्पिनर्स को न सिर्फ टर्न मिल रहा था बल्कि अतिरिक्त उछाल भी प्राप्त हो रहा था। जिसके चलते बड़े शॉट लगाना आसान नहीं था।

अक्षर ने बनाए 21 गेंदों में 11 रन

हालांकि आशुतोष शर्मा ने शुरू में कुछ समय लिया और जब वो एक बार क्रीज़ पर जम गए तो उन्होंने कुछ बड़े शॉट लगाकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई।

आशुतोष ने वरुण चक्रवर्ती के अंतिम ओवरों में 3 बाउंड्री लगाकर स्कोर को तेजी से बढ़ाना शुरू किया। उन्होंने पहले छक्का और उसके बाद लगातार दो चौके लगाए। आशुतोष यहीं नहीं रुके और लगातार बसी हिट्स लगा रहे थे। जबकि अक्षर पटेल 19वें ओवर में बड़ा शॉट मारने के प्रयास में डीप मीडविकेट पर कैच आउट हो गए। अक्षर ने 21 गेंदों में मात्र 11 रन बनाए जो कि इस मैच में हार और जीत का अंतर बन सकते हैं।

आशुतोष की बदौलत सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल हुई दिल्ली

आशुतोष ने 19वें ओवर में ही वैभव को पहले रिवर्स स्वीप पर थर्डमैन के ऊपर से छक्का और के बाद डाउन द ग्राउंड चौका लगाकर स्कोर को थोड़ा लड़ने लायक बनाया। हालांकि आखिरी ओवर में वो कार्तिक त्यागी की बॉल पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन कवर्स में खड़े अजिंक्या रहाणे को कैच दे बैठे। इस ओवर में कार्तिक ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और मात्र 3 रन दिए।

दिल्ली की तरफ से निशंका ने सबसे ज्यादा 50 और उसके बाद आशुतोष ने 39 रन बनाए। वहीं केकेआर की तरफ से अनुकूल और कार्तिक ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली ने जैसे तैसे करके 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version