IPL में जहां आजकल ज्यादातर टीमों की धाकड़ बल्लेबाज़ी की चर्चा होती है, वहीं कुछ टीमें ऐसी भी हैं जिनके लिए पूरे 20 ओवर खेल पाना ही चुनौती बन जाता है।

इन्हीं में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल है, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार विपक्षी टीम के खिलाफ ऑलआउट होने वाली टीम रही है। IPL 2026 सीजन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत तो शानदार की थी और अपने पहले दो मुकाबले जीत लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

खासतौर पर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 20 ओवर के अंदर ही ऑलआउट हो गई, जो उनके लिए एक बड़ा झटका रहा। इसके साथ ही बुरा रिकॉर्ड भी इनके नाम के साथ जुड़ गया है ।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा बार ऑलआउट होने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर

दिल्ली की टीम आईपीएल के पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा रही है, लेकिन अब तक एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है, जिसे वह शायद भूलना चाहेगी, टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऑलआउट होने वाली टीम है और अब तक 31 बार विपक्ष के खिलाफ पूरी टीम सिमट चुकी है।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स का नाम आता है, जिसने अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है और वह 27 बार ऑलआउट हो चुकी है।

इस लिस्ट में RCB तीसरे नंबर पर, KKR और RR की टीम भी हैं मौजूद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सूची में तीसरे स्थान पर है, जो अब तक आईपीएल में 26 बार विपक्ष के खिलाफ ऑलआउट हो चुकी है।

वहीं तीन बार खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर है, जिसने 25 बार ऑलआउट होने का सामना किया है। इसके बाद पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स का नाम आता है, जिसने अब तक एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और वह भी 25 बार ऑलआउट हो चुकी है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version