IPL Record: आईपीएल 2026 के इस आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपना पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलने वाली है। इसके अलावा इस टीम ने पिछले सीजन का आईपीएल खिताब भी जीता था।

उस समय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी टीम की खिताबी जीत में कई उपयोगी पारियां खेली थी। वहीं इस आईपीएल लीग के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा रन बना चुके कोहली ने काफी गेंदबाजों के खिलाफ भी खूब रन बनाए हैं। इस बीच आइए आज उन गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं, जिनके खिलाफ कोहली ने 150+ रन बनाए हैं।

1. रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ बनाए हैं 181 रन :-

इस बीच क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल की इस लीग में विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन कुल 23 पारियों में एक दूसरे के आमने-सामने हुए हैं। इस दौरान खेलते हुए कोहली ने अश्विन की 149 गेंदों में 121.47 की स्ट्राइक रेट से कुल 181 रन बनाए हैं।

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

जबकि दूसरी तरफ इस बीच उन्होंने विराट कोहली को केवल एक बार ही आउट किया है। इसके अलावा अश्विन के खिलाफ बड़े शॉट लगाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन तब भी कोहली ने अपने आईपीएल करियर में अश्विन के खिलाफ खेलते हुए 6 छक्के और 13 चौके भी लगाए हैं।

2. रविंद्र जडेजा के खिलाफ बनाए हैं 179 रन :-

आईपीएल 2026 के इस आगामी सीजन में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा जडेजा ने आईपीएल लीग के इतिहास में कोहली के खिलाफ 21 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 3 बार आउट भी किया है।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

इस दौरान विराट कोहली ने जडेजा की 160 गेंदों में खेलते हुए 111.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 179 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट ने जडेजा के विरुद्ध खेलते हुए 10 चौके और 5 छक्के भी लगाए हैं।

3. उमेश यादव के खिलाफ बनाए हैं 168 रन :-

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज उमेश यादव साल 2024 आईपीएल सीजन में आखिरी बार गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से खेलते दिखे थे। इसके अलावा वह आईपीएल में अपनी तेज गति के लिए काफी मशहूर थे।

Umesh Yadav
Umesh Yadav

जबकि आईपीएल में उन्होंने कोहली को 3 बार आउट भी किया है। वहीं इस दौरान विराट कोहली ने उमेश के खिलाफ खेली 96 गेंदों में 175 की स्ट्राइक रेट के साथ 168 रन बनाए थे। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी RCB की टीम की तरफ से साल 2018-2021 तक एक साथ भी खेले थे।

4. अमित मिश्रा के खिलाफ बनाए हैं 162 रन :-

इस मौजूदा समय में भी पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में शामिल है। क्यूंकि उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में कुल 174 विकेट लिए हैं।

Amit Mishra
image source vis getty images

इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को 3 बार आउट भी किया है। जबकि इस दौरान कोहली ने अमित मिश्रा के खिलाफ 105 गेंदों में 154.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 162 रन भी बनाए हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने अमित मिश्रा के खिलाफ खेलते हुए 7 छक्के और 13 चौके भी लगाए हैं।

5. इन गेंदबाजों के खिलाफ भी कोहली ने बनाए हैं 150+ रन :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल लीग में ड्वेन ब्रावो और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी 150 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रावो के खिलाफ खेलते हुए 103 गेंदों में 157 रन बनाए हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

वहीं इस बीच ब्रावो ने उनको एक बार आउट भी किया है। जबकि दूसरी तरफ उन्होंने इस लीग में बुमराह की 101 गेंदों में 148.51 की स्ट्राइक रेट से 150 रन भी बनाए हैं। वहीं इस दौरान बुमराह ने कोहली को 5 बार आउट भी किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version