आईपीएल में शतक लगाने किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद कठिन काम है। पिछले कुछ साल में बहुत से टीम के प्लेयर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने फ्रेंचाइजी के शतक लगाने का काम किया है। इस लीग में बहुत सी टीम के नाम लगातर शतक बनाने का कारनामा दर्ज है। इसी कड़ी में हम आपको अब तक के IPL इतिहास में किस टीम ने कितना शतक लगाया है, इसके बारे बताने जा रहे हैं ।

ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस- 11 सेंचुरी

आईपीएल में अब तक MI टीम के खिलाडियों ने 11 बार लगाए हैं जिसमें कई बड़े-बड़े दिग्गज का नाम भी शामिल हैं। मुंबई के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं, इन दोनों ने अब तक इस टीम फ्रेंचाइजी के लिए 2-2 शतक लगाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर, लेंडल सिमंस, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, सनत जयसूर्या और कैमरन ग्रीन ने इस टीम के लिए एक-एक शतक लगाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स -12-12 सेंचुरी

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम संयुक्त रूप से 12-12 शतकों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। चेन्नई के लिए मुरली विजय, शेन वॉटसन, संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 2-2 शतक जड़े हैं। वहीं माइक हसी, सुरेश रैना, ब्रेंडन मैकुलम और अंबाती रायुडू इन सब ने एक- एक शतक लगाया है।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने दो-दो शतक लगाये हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा क्विंटन डी कॉक, संजू सैमसन, एबी डिविलियर्स, वीरेंद्र सहवाग, केविन पीटरसन और ऋषभ पंत ने भी 1-1 शतक लगाया है।

यह भी पढ़े: क्या MS Dhoni IPL 2027 में खेलेंगे? जानिए CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का जवाब

पंजाब किंग्स -18 सेंचुरी

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमों की सूची में पंजाब किंग्स तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अब तक कुल 18 शतक लगा चुके हैं। टीम के लिए हाशिम अमला और केएल राहुल ने 2-2 शतक जड़े थे। वहीं शॉन मार्श, महेला जयवर्धने, पॉल वल्थाटी, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड मिलर, वीरेंद्र सहवाग, रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली और श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए एक-एक शतक लगाया है। हालांकि, पंजाब किंग्स अब तक आईपीएल ट्रॉफी जीत नहीं हो पाई है।

राजस्थान रॉयल्स -19 सेंचुरी

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है, इस टीम के खिलाड़ियों ने कुल 19 शतक लगाए हैं। फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा 7 शतक जोस बटलर ने लगाये हैं। वहीं शेन वॉटसन, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और वैभव सूर्यवंशी ने टीम के लिए 2-2 शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके अलावा यूसुफ पठान और बेन स्टोक्स ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए एक-एक सेंचुरी जड़ा है। हालांकि टीम ने अब तक सिर्फ 2008 में ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -20 सेंचुरी

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के नाम दर्ज है। RCB अब तक ऐसी इकलौती फ्रेंचाइजी है, जिसके बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा 20 शतक लगाए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं, जिनके नाम 9 शतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। वहीं क्रिस गेल ने 5 और एबी डिविलियर्स ने 2 शतक लगाये थे। इसके अलावा मनीष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और विल जैक्स के नाम एक-एक शतक का रिकॉर्ड दर्ज है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version