Wednesday, June 17

IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक कई कप्तानों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान ईशान किशन ने अपनी-अपनी टीमों के लिए अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

जबकि दूसरी तरफ इस समय कुछ ऐसे कप्तान भी हैं जो इस समय काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं। वो सभी अपनी लय को वापस पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा आइए अभी तक आईपीएल के इस सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाले कप्तानों के बारे में जानते हैं।

1. रुतुराज गायकवाड़ :-

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 के सी सीजन में अभी तक 5 मैच खेले हैं। इन मैचों की 5 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 12.60 की काफी खराब बल्लेबाजी औसत के साथ केवल 63 ही रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 105.00 की रही है।

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

वहीं इस मौजूदा सीजन में उन्होंने अभी तक क्रमशः 6, 28, 7, 15 और 7 रन के स्कोर ही बनाए हैं। जबकि इस सीजन में उनके बल्ले से अभी तक केवल 5 चौके और 1 छक्का ही आया है। तभी तो अब उनकी खराब बल्लेबाजी का असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है।

2. रियान पराग :-

आईपीएल 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग बने हैं। वहीं इस सीजन में यह टीम अपने कप्तान रियान पराग के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। क्यूंकि उनके नेतृत्व में इस टीम ने अपने 5 में से 4 मैच जीते हैं। जबकि एक खिलाड़ी के तौर पर उनका योगदान भले ही अपनी टीम के लिए कम रहा है।

Riyan Parag
Riyan Parag

लेकिन अपनी कप्तानी से उन्होंने टीम को अच्छे नतीजे दिलाए हैं। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में उन्होंने अभी तक 12.25 की खराब बल्लेबाजी औसत से केवल 49 रन ही बनाए हैं। जबकि इस दौरान वह 3 पारियों में तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे।

3. ऋषभ पंत :-

आईपीएल 2026 के सीजन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में ही है। वहीं इस बार यह टीम CSK की तरह ही अपनी किस्मत बदलने के तरीके ढूंढ रही है। क्यूंकि पंत की कप्तानी में इस टीम ने आईपीएल 2026 के सीजन में अपने 5 में से केवल 2 ही मैच जीते हैं।

Rishabh Pant
Rishabh Pant/Getty Images

इसके अलावा इस सीजन में में विकेटकीपर बल्लेबाज पंत शीर्षक्रम में बल्लेबाजी के बावजूद अभी तक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। क्यूंकि इस सीजन में उन्होंने अभी तक 5 पारियों में 26.00 की बल्लेबाजी औसत और 122.35 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से केवल एक ही अर्धशतक आया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version