Thursday, June 11

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुकाबले में पिच और आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि यह मैच लो-स्कोरिंग होने वाला है।

PSL 2026 का 26वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 17 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स है, तो दूसरी तरफ सौद शकील की अगुवाई में क्वेटा ग्लैडिएटर्स नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच में कौन जीतेगा।

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स में कौन टीम हैं आगे?

दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं जिसमें 11 में लाहौर ने तो 9 में क्वेटा ने जीत दर्ज की हैं। इसके अलावा 1 मैच रद्द हो गया हैं।

कुल मैच: 21

लाहौर कलंदर्स जीता: 11

क्वेटा ग्लैडिएटर्स जीता: 9

नो रिजल्ट: 1

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स: नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बढ़िया होती है। इस विकेट पर ट्रू बाउंस होने के चलते गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है।

इस ग्राउंड में कुछ ओवरों तक तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ा स्विंग जरूर होता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती चली जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। क्योंकि यहां कोई भी टोटल डिफेंड करना बहुत मुश्किल होता है।

हालाँकि अगर पहले खेलते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाता है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 177

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 163

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स: संभावित प्लेइंग XI

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

लाहौर कलंदर्स: तैय्यब ताहिर, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली।

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

लाहौर कलंदर्स

लाहौर कलंदर्स के पास तैय्यब ताहिर और मुहम्मद नईम जैसे ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाज हैं। वहीँ मिडल आर्डर में उबैद शाह और अब्दुल्लाह शफीक जैसे खिलाड़ी हैं जबकि फिनिशिंग के लिए सिकंदर राजा मौजूद हैं। वहीँ गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ और मिडल ओवरों में विकेट चटकाने के लिए सिकंदर मौजूद हैं।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के पास सऊद शकील और शमील हुसैन के रूप में शानदार ओपनिंग बल्लेबाज हैं। जबकि मिडल आर्डर में राइली रूसो और हसन नवाज जबकि फिनिशिंग के लिए टॉम करन मौजूद है। वहीँ गेंदबाजी में अलजारी जोसेफ और अहमद डेनियल और मिडल ओवरों के लिए उस्मान तारिक और अबरार अहमद की जोड़ी शामिल हैं।

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन लाहौर कलंदर्स की गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

दोनों टीमों के पास बहुत से अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं लेकिन लाहौर के खिलाड़ियों की फॉर्म नहीं लगी हुई हैं और बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद से वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ क्वेटा की टीम ने फॉर्म में वापसी कर ली है। इसलिए इस मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के जीतने के चांस ज्यादा है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version