वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शतक जड़ने वाले सातवें बल्लेबाज बने।
आईपीएल 2026 का सीजन बल्लेबाजों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, जहां एक के बाद एक बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने न सिर्फ शतक लगाए, बल्कि अपनी टीमों को अकेले दम पर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। खास बात यह रही कि इस बार युवा और अनुभवी दोनों तरह के बल्लेबाजों ने शतकों की झड़ी लगाकर इस टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया है।
हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया और इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया। इस तरह आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची और भी खास बन गई है। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।
ये है आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
1. संजू सैमसन (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल, चेन्नई- 115* रन (56 गेंद)
संजू सैमसन आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले खिलाफ बने थे। उन्होंने चेन्नई में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ शतक लगाया था।
संजू ने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 15 चौके और 4 छक्के निकले थे। इस दौरान उन्होंने 205 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 115 रन बनाए थे। इस मुकाबले में चेन्नई ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी।
2. क्विंटन डी कॉक (MI) बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई- 112* रन (60 गेंद)
क्विंटन डिकॉक को रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग 11 में जगह मिली थी। उन्होंने उस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की और बता दिया कि क्यों वो इतने खतरनाक बल्लेबाज हैं।
क्विंटन ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन बनाए थे। वो इस सीजन के दूसरे शतकवीर बने थे। इस दौरान डिकॉक का स्ट्राइक रेट 186 का था। हालांकि मुंबई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
3. तिलक वर्मा (MI) बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद- 101* रन (45 गेंद)
तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था और वो उस सीजन यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे। हालांकि उनके लिए यह सेंचुरी काफी मायने रखती हैं। क्योंकि वो लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे थे और उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करने की नौबत आने वाली थी।
इस मैच में तिलक की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। वो शुरुआती 22 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे और गेंद को टाइम करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। लेकिन टाइमआउट के बाद उन्होंने अपने गियर बदलें और देखते ही देखते अगली 23 गेंदों में 81 रन जड़कर शतक पूरा कर लिया। उन्होंने मात्र 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए थे। मुंबई ने उनके शतक की बदौलत जीत हासिल की थी।
4. अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम दिल्ली कैपिटल्स , हैदराबाद- 135* रन (68 गेंद)
अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है। उन्होंने इस मुकाबले में मात्र 47 गेंदों का सामना करते हुए ही यह कारनामा पूरा किया था। इस सीजन वो शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
अभिषेक ने अपनी पारी में 68 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बना दिए। उन का स्ट्राइक रेट 198 का था। इस सीजन सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज हो गया है।
5. संजू सैमसन (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई- 100* रन (54 गेंद)
संजू सैमसन इस साल दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पहली सेंचुरी दिल्ली कैपिटल के खिलाफ लगाई थी और दूसरी मुंबई के खिलाफ जड़ दी है। संजू ने इस मैच में शुरुआत काफी तेज की थी लेकिन लगातार विकेट गिरने की वजह से उनको स्ट्राइक भी कम मिली और उनका फोकस आखिरी तक खेलने का हो गया था और वो उसमें सफल भी रहे। आखिरी ओवर में उन्होंने कृष भगत के खिलाफ 3 बाउंड्री लगाकर अपना शतक पूरा कर दिया। संजू ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए।
6. साईं सुदर्शन (GT) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 100 रन (58 गेंद)
साईं सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया। उन्होंने भी काफी अच्छी शुरुआत की थी और उसी को जारी रखते हुए उन्होंने उसको शतक में तब्दील कर दिया।
साईं ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो इस सीजन अब तक का सबसे धीमा शतक रहा।
7. केएल राहुल (DC) बनाम पंजाब किंग्स- 132* रन (69)
केएल राहुल ने 2020 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 69 गेंदों पर 132* रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने शुरू से अंत तक क्रीज संभालकर रखी और लगातार रन बनाते रहे।
राहुल की इस पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने 3 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे, जिससे विपक्षी टीम पूरी तरह से दबाव में आ गया था। इस मुकाबले में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की पूरी टीम मात्र 109 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और PBKS को 97 रनों से जीत मिली थी।
8. वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 103 रन (37 गेंद)
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 278.38 के स्ट्राइक रेट से 103 रन ठोक दिए।
अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए, और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए मैच का माहौल पूरी तरह बदल दिया।
9. विराट कोहली (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 105 रन (60 गेंद)
विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शानदार वापसी की। पिछले दो मैचों में लगातार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने दमदार कमबैक करते हुए शतक जड़ दिया।
कोहली ने 58 गेंदों में शतक जड़ दिया और अपनी टीम को एक और मैच जीता दिया। इस जीत के साथ आरसीबी लगभग प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर गई है। कोहली ने अपनी पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए जिसमे 11चौके और 3 छक्के शामिल थे।
10. फिन एलन (KKR) बनाम दिल्ली कैपिटल्स – 101 रन (43 गेंद)
फिन एलन ने दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में शुरुआत थोड़ी धीरे की थी लेकिन उसके बाद उन्होंने ऐसे स्पीड पकड़ी कि अगली 13 गेंदों में 51 रन बनाकर शतक पूरा कर लिया।
एलन ने मात्र 43 गेंदों में शतक जड़कर टीम को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा था।
11. कूपर कोनोली (PBKS) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – 107* रन (58 गेंद)
कूपर कोनोली ने अपने पहले ही सीजन में कई शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। गुजरात के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने जिस परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी करके मैच जिताया था वो सिर्फ आगाज था आने वाले कल के तूफान का।
कूपर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब सभी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तब एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। हालांकि वो टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







