रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। केकेआर की शुरुआत ठीक हुई थी। रहाणे और एलन ने स्टार्ट को अच्छी की लेकिन उनको बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर पाए। रघुवंशी और ग्रीन ने पारी को संभाला और एक बार जब वो सेट हो गए तो उन्होंने कुछ बड़े शॉट खेलकर रन रेट को भी बढ़ाया लेकिन कैमरन रसिक सलाम की बॉल पर बोल्ड हो गए।

रघुवंशी एक तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने एक और अर्धशतक पूरा कर लिया। रिंकू ने शुरुआत में तो समय लिया लेकिन जब वो सेट हो गए तो उन्होंने लगातार बाउंड्री जड़कर टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए। केकेआर ने रघुवंशी के 71 और रिंकू के 49 रनों की बदौलत 192 रन बनाए।

देवदत्त और कोहली की साझेदारी के चलते बेंगलुरु ने मैच में बनाई पकड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी शुरुआत जबरदस्त रही। डेब्यूटेंट सौरभ दुबे ने पहले ओवर में काफी बढ़िया गेंदबाजी करते हुए बेथेल को परेशान किया लेकिन उसके बाद कोहली ने वैभव अरोड़ा और फिर सौरभ के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।

विराट को आसानी से खेलते हुए देखकर बेथेल भी रंग में आए और कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन कार्तिक त्यागी की शानदार बाउंसर पर वो कॉट एंड बोल्ड हो गए।

देवदत्त और कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म एक बार फिर जारी रखी। दोनों ने बहुत कम जोखिम उठाते हुए ग्राउंडेड शॉट्स का सहारा लिया और लगातार सिंगल डबल और बीच बीच में कुछ बाउंड्री लगाकर रिक्वायर्ड रन रेट को काबू में रखा। दोनों काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और केकेआर को विकेट लेने का मौका नहीं दे रहे थे।

अकेले लड़ते रहे कोहली

केकेआर को वरुण चक्रवर्ती की कमी इस मैच में खली। क्योंकि कोई भी नरेन का साथ नहीं दे रहा था। वो के तरफ से दबाव बना रहे थे लेकिन दूसरी तरफ से बाकी गेंदबाज उसको रिलीज कर दे रहे थे। देवदत्त 39 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान रजत पाटीदार की खराब फॉर्म एक बार फिर से जारी हैं। उन्होंने भी नरेन को एक छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करने गए लेकिन आउट हो गए।

कोहली के शतक के चलते बेंगलुरु ने जीता मैच

कोहली एक तरफ से आसानी से बल्लेबाजी कर रहे थे और बेंगलुरु को जीत की तरफ ले जा रहे थे। उन्होंने पहले अनुकूल रॉय और उसके बाद कार्तिक त्यागी के ओवर में बड़े शॉट लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की और पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के सिलसिले को तोड़ा।

हालांकि इस मैच में भी किसी ने कोहली का खास साथ नहीं दिया लेकिन उसके बाद भी बेंगलुरु ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ उन्होंने प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली हैं। यह उनकी 8वीं जीत हैं। बेंगलुरु की तरफ से कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस हार के साथ कोलकाता का प्लेऑफ में जाने का सपना भी टूट गया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version