Thursday, June 4

IPL 2026 से अब तक इतने प्लेयर चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इस समय अपने 19वें सीजन में है। इस साल अभी आधे मुकाबले भी नहीं खेले गए हैं, लेकिन टीमों को लगातार खिलाड़ियों की चोट ने काफी परेशान किया है। जिसके चलते अब उनका विनिंग कॉम्बिनेशन भी बिगड़ रहा है और उसका असर पॉइंट्स टेबल में देखने को मिल रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे ज्यादा खिलाड़ी चोटिल हुए हैं और जिसके चलते वे अब पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक इस सीजन कितने प्लेयर चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

IPL 2026 से अब तक इतने प्लेयर हो गए हैं बाहर

1. हर्षित राणा (Harshit Rana)

कोलकाता के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी गेंदबाजी के दौरान दाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसके चलते वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

2. आकाशदीप (Akashdeep)

कोलकाता नाइट राइडर्स के एक और तेज गेंदबाज आकाशदीप भी चोट के चलते टूर्नामेंट के शुरू में ही बाहर हो गए थे। वे लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी के चलते बाहर हुए थे।

3. नेथन एलिस (Nathan Ellis)

सीएसके के मुख्य तेज गेंदबाज नेथन एलिस चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वे चेन्नई के मेन डेथ बॉलर थे और उन्हीं के ऊपर गेंदबाजी टिकी हुई थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके चलते वे इस सीजन से बाहर हो गए थे।

4. सैम करन (Sam Curan)

राजस्थान रॉयल्स ने इस साल सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड डील साइन की थी, जिसमें संजू सैमसन के बदले सैम करन और रविंद्र जडेजा की ट्रेड हुई थी। लेकिन सैम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही ग्रोइन इंजरी के चलते बाहर हो गए थे।

5. एडम मिलने (Adam Milne)

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एडम मिलने को टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके चलते वे इस सीजन से बाहर हो गए हैं।

6. खलील अहमद (Khaleel Ahmed)

चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद गेंदबाजी करते समय चोटिल हुए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान वे अपने स्पेल की आखिरी गेंद से पहले इंजर्ड हुए थे। उन्हें क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई थी, जिसके चलते वे पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।

7. आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)

चेन्नई सुपर किंग्स के उभरते हुए सितारे आयुष म्हात्रे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रनिंग करते समय चोटिल हुए थे। उन्हें तेजी से रन चुराने के चक्कर में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके चलते वे अब सीजन से बाहर हो गए हैं।

8. वणिंदु हसारंगा (Wanindu Hasaranga)

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाज वणिंदु हसारंगा को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी। उन्हें भी हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके चलते वे इस सीजन से बाहर हो गए थे।

9. जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards)

ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी साल खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही पैर की चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

10. ब्राइडन कार्स (Brydon Carse)

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को आईपीएल शुरू होने से पहले प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लगी थी, जिसके चलते वे सीजन से बाहर हो गए हैं।

11. डेविड पेन (David Payne)

सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड पेन को जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के रूप में लिया था और उन्हें कुछ मैच में खेलने का मौका भी मिला था। लेकिन घुटने की चोट के चलते वे भी पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।

12. पृथ्वीराज यार्रा (Prithviraj Yarra)

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज पृथ्वीराज यार्रा चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वे आईपीएल शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे।

13. टॉम बैंटन (Tom Banton)

गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज टॉम बैंटन को आईपीएल में प्रैक्टिस के दौरान फिंगर इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है।

14. अथर्व अंकोलेकर (Atharv Ankolekar)

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज अथर्व अंकोलेकर घुटने की चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

खिलाड़ी इंजरी का कारण
हर्षित राणा दाएं घुटने की चोट
आकाशदीप लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी
नेथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी
सैम करन ग्रोइन इंजरी
एडम मिलने हैमस्ट्रिंग इंजरी
खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी
आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी
वणिंदु हसारंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी
जैक एडवर्ड्स पैर की चोट
ब्रैंडन कार्स हाथ की चोट
डेविड पेन घुटने की चोट
पृथ्वीराज यार्रा चोट (स्पष्ट जानकारी नहीं)
टॉम बैंटन फिंगर इंजरी
अथर्व अंकोलेकर घुटने की चोट

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version