जानिए आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल क्या रहने वाला है।
आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब समाप्त हो चुका है। रविवार को खेले गए 69वें मुकाबले के बाद प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के रूप में चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली।
मजेदार बात यह है कि इस सीजन टॉप 3 टीमों के पास 18-18 अंक रहे, जबकि चौथी टीम ने 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। यह दिखाता है कि अब आईपीएल में कॉम्पटीशन कितना बढ़ चुका है। अब प्लेऑफ स्टेज क्वालीफायर 1 मुकाबले के साथ 26 मई से शुरू होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल क्या है।
ये रहा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत 26 मई से होने वाली है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इन मैचों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
क्वालीफायर 1 – 26 मई 2026
प्लेऑफ स्टेज का पहला मैच 26 मई को क्वालीफायर 1 के रूप में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 खेलने का मौका मिलेगा।
एलिमिनेटर – 27 मई 2026
क्वालीफायर 1 के बाद एलिमिनेटर मुकाबला होगा, जो कि पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 और 4 के बीच खेला जाएगा। यानी 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम के क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर 2 में भिड़ेगी।
क्वालीफायर 2 – 29 मई 2026
क्वालीफायर 2 मुकाबले में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम और क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा।
फाइनल – 31 मई 2026
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम और क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम आपस में भिड़ेंगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।
आईपीएल 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
- 26 मई 2026 (क्वालीफायर 1): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, धर्मशाला
- 27 मई 2026 (एलिमिनेटर): सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
- 29 मई 2026 (क्वालीफायर 2): TBD बनाम TBD, महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
- 31 मई 2026 (फाइनल): TBD बनाम TBD, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







