जानिए आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल क्या रहने वाला है।

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब समाप्त हो चुका है। रविवार को खेले गए 69वें मुकाबले के बाद प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के रूप में चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली।

मजेदार बात यह है कि इस सीजन टॉप 3 टीमों के पास 18-18 अंक रहे, जबकि चौथी टीम ने 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। यह दिखाता है कि अब आईपीएल में कॉम्पटीशन कितना बढ़ चुका है। अब प्लेऑफ स्टेज क्वालीफायर 1 मुकाबले के साथ 26 मई से शुरू होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल क्या है।

ये रहा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत 26 मई से होने वाली है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इन मैचों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

क्वालीफायर 1 – 26 मई 2026

प्लेऑफ स्टेज का पहला मैच 26 मई को क्वालीफायर 1 के रूप में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 खेलने का मौका मिलेगा।

एलिमिनेटर – 27 मई 2026

क्वालीफायर 1 के बाद एलिमिनेटर मुकाबला होगा, जो कि पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 और 4 के बीच खेला जाएगा। यानी 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम के क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर 2 में भिड़ेगी।

क्वालीफायर 2 – 29 मई 2026

क्वालीफायर 2 मुकाबले में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम और क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा।

फाइनल – 31 मई 2026

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम और क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम आपस में भिड़ेंगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

  • 26 मई 2026 (क्वालीफायर 1): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, धर्मशाला
  • 27 मई 2026 (एलिमिनेटर): सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
  • 29 मई 2026 (क्वालीफायर 2): TBD बनाम TBD, महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
  • 31 मई 2026 (फाइनल): TBD बनाम TBD, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version